Saturday, February 21

‘जेलर 2’ में जतिन सरना बने खूंखार विलेन, रजनीकांत और शाहरुख खान के साथ लेंगे टक्कर

मुंबई: रजनीकांत की आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों बॉलीवुड और टेलीविजन के फैंस के बीच चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ की सफलता के बाद इस सीक्वल से फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ शाहरुख खान, मिथुन चक्रवर्ती, रम्या कृष्णन, योगी बाबू, शिवराजकुमार और विनायकन जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे।

This slideshow requires JavaScript.

जतिन सरना बने खूंखार विलेन

हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक, ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ जैसी वेब सीरीज में अपने दमदार किरदारों से पहचान बनाने वाले जतिन सरना इस फिल्म में मुख्य विलेन का रोल निभाएंगे। जतिन ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इस रोल को अपने करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मानते हैं।

सिनेमा एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जतिन सरना का किरदार कहानी में रजनीकांत के किरदार से सीधे टक्कर लेगा और फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाएगा। हाल ही में सेट से उनकी रजनीकांत संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं, जिससे फैंस में एक्साइटमेंट और बढ़ गई।

जतिन सरना कौन हैं?

जतिन सरना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और अब तक ‘सात उच्चके’, ‘मेरठिया गैंगस्टर्स’, ‘सोनचिरैया’, ‘83’, ‘दरबार’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ जैसी वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। साल 2025 में वे सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में डी नीरो के रोल में नजर आए थे।

शाहरुख खान के रोल को लेकर अपडेट

फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो रोल को लेकर भी खबरें हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख मार्च 2026 में फिल्म के लिए शूटिंग करेंगे। हालांकि, मेकर्स के आधिकारिक ऐलान का इंतजार अभी बाकी है।

रिलीज डेट और डायरेक्शन

‘जेलर 2’ को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है और फिल्म जून 2026 में थिएटर्स में पैन इंडिया रिलीज होगी। पहली फिल्म ‘जेलर’ ने देशभर में 348.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड 604.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

फैंस को उम्मीद है कि ‘जेलर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन करेगी और जतिन सरना का विलेन वाला किरदार फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा बनेगा।

Leave a Reply