Tuesday, May 26

This slideshow requires JavaScript.

प्रेम विवाह से नाराज पिता और भाई ने युवक को चाकुओं से गोद डाला, 4 गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में सोमवार देर रात एक युवक की उसके ससुराल पक्ष द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्दन और चेहरे पर कई वार की पुष्टि हुई है।

This slideshow requires JavaScript.

विदाई के बहाने रची गई साजिश

पीलीभीत निवासी राहुल गौतम ने बताया कि उनका 24 वर्षीय भाई रामसागर कपड़े बेचने का काम करता था। कुछ वर्ष पहले उसकी मुलाकात कामिनी से हुई, जो काकोरी के लालता खेड़ा गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2024 में दोनों का प्रेम विवाह हुआ, जिससे युवती के पिता और अन्य परिवार वाले नाराज थे।

कामिनी के पिता और भाई ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। आरोप है कि रामसागर और राहुल को लालता खेड़ा गांव के बाहर बुलाकर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इस दौरान सुमित नामक आरोपी ने रामसागर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पेट, गर्दन और चेहरे पर कई वार किए जाने के बाद रामसागर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद

गांव में शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो गए। रामसागर को उसके भाई राहुल ने एंबुलेंस से सरोजनी नगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

गिरफ्तारी और जांच

थाना काकोरी के इंस्पेक्टर सतीश चंद राठौर ने बताया कि राहुल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में रामसागर के ससुर भिम्मा गौतम, भाई सुमित और अमित सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच जारी है।

Leave a Reply