
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (ग्रेजुएट) 5817 पदों के लिए एनटीपीसी परीक्षा 2026 की तिथियां घोषित कर दी हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।
मुख्य जानकारी:
-
भर्ती पद: स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट आदि।
-
कुल पद: 5,817 से अधिक
-
एग्जाम शेड्यूल: 16 मार्च से 27 मार्च 2026, अलग-अलग शिफ्टों में
-
एग्जाम पैटर्न (CBT-I):
विषय प्रश्नों की संख्या सामान्य जागरूकता 40 गणित 30 सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति 30 कुल 100 -
प्रत्येक प्रश्न का अंक: 1
-
निगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे
-
परीक्षा अवधि: 90 मिनट
एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड:
-
परीक्षा से 10 दिन पहले कैंडिडेट्स की एग्जाम सिटी और एससी/एसटी उम्मीदवारों की ट्रैवल स्लिप जारी होगी।
-
एडमिट कार्ड: परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होंगे। उदाहरण के लिए, 16 मार्च वाले पेपर के लिए प्रवेश पत्र 12 मार्च को उपलब्ध हो सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए सलाह:
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब सख्ती से तैयारी में जुट जाने की जरूरत है। CBT-I परीक्षा सफलतापूर्वक क्लियर करने वाले उम्मीदवार अगले चरण CBT-II के लिए योग्य होंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों से समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की अपील की है।
