Wednesday, February 11

44 साल की ‘भाभी जी’ ने शॉर्ट्स में दिखाई ग्लैमरस अदाएं, बीच किनारे फैंस हुए मंत्रमुग्ध

नई दिल्ली, 10 फरवरी 2026: छोटे पर्दे की ‘अंगूरी भाभी’ यानी शुभांगी अत्रे अपने स्टाइल और ग्लैमर के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। टीवी पर जहां वह सादगी और मासूमियत की मूरत बनकर नजर आती थीं, वहीं रियल लाइफ में उनकी ग्लैमरस अदाएं किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।

This slideshow requires JavaScript.

हाल ही में शुभांगी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें उन्होंने बीच किनारे पत्थरों पर बैठकर और लहरों के बीच अपने स्टाइलिश अंदाज का जलवा बिखेरा। इस दौरान उन्होंने आइवरी कलर का निटेड स्वेटर और डेनिम रिप्ड शॉर्ट्स पहनकर परफेक्ट वेकेशन लुक क्रिएट किया।

स्टाइलिश कॉम्बिनेशन और मिनिमल ग्लैम:
शुभांगी का स्वेटर लूज फिट का था, जिसमें छोटे-छोटे फ्लोरल मोटिफ्स और स्लिट कट नेकलाइन इसे क्लासी बनाते हैं। वहीं, रिप्ड बॉर्डर वाली शॉर्ट्स ने लुक में ग्लैमर का टच बढ़ाया। इस कॉम्बिनेशन में उनका लुक रिलैक्स्ड और वेकेशन रेडी नजर आया।

जूलरी के मामले में उन्होंने मिनिमल अप्रोच अपनाई और सिर्फ ईयर कफ और कुछ रिंग्स पहनकर आउटफिट को हाइलाइट किया। बालों को नेचुरल ओपन रखा और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप से उनके फीचर्स और भी खूबसूरत नजर आए।

फैंस के लिए फैशन टिप्स:
शुभांगी की तरह स्टाइल पाने के लिए आप:

  • बॉडी फिटेड टॉप की बजाय लूज फिटेड टॉप पहनें।

  • रिप्ड डीटेलिंग वाली शॉर्ट्स के साथ लुक में ग्लैमर बढ़ाएं।

  • जूलरी मिनिमल रखें ताकि आउटफिट हाइलाइट हो।

  • हेयर और मेकअप को सिंपल रखें, ज्यादा एफर्ट न लगाएं।

भले ही शुभांगी अब टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से दूर हैं, लेकिन फैंस उन्हें आज भी ‘भाभी जी’ कहकर बुलाते हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद उनका ग्लैमरस अंदाज युवाओं के लिए फैशन गोल्स साबित हो रहा है।

Leave a Reply