Tuesday, June 16

This slideshow requires JavaScript.

राजस्थान बजट 2026: ये हैं पांच अफसर जिन्होंने छह महीने में तैयार किया बजट

जयपुर: राजस्थान का बजट 2026-27 आज यानी बुधवार सुबह 11 बजे राज्य विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस बजट को तैयार करने में वित्त विभाग के पांच अधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही। छह महीने की मेहनत और गहन समीक्षा के बाद यह बजट तैयार हुआ है, जिसमें विकास और वित्तीय अनुशासन का संतुलन रखा गया है।

This slideshow requires JavaScript.

मुख्य बजट अधिकारी और उनकी भूमिका:

क्रमांकअधिकारी का नामपदनामभूमिका/अनुभव
1वैभव गालरियाप्रमुख वित्त सचिवपहली बार बजट प्रक्रिया का नेतृत्व किया; मसौदे की तैयारियों और प्रावधानों को अंतिम रूप दिया।
2टीना सोनीवित्त (व्यय) सचिवपहली बार बजट प्रक्रिया में शामिल; व्यय प्रस्तावों का परीक्षण और व्यावहारिक मांगों का आकलन।
3राजन विशालवित्त (बजट) सचिवपहली बार बजट में भागीदारी; बजट प्रावधानों का विश्लेषण और समीक्षा।
4कुमार पाल गौतमवित्त (राजस्व) सचिवदूसरा बजट अनुभव; कर, शुल्क और अन्य स्रोतों से संभावित आय का आकलन।
5बृजेश किशोर शर्मावित्त (बजट) निदेशकछठा बजट अनुभव; राजस्व, ऋण और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां।

वित्त विभाग की इस टीम ने विभिन्न विभागों से प्रस्ताव, राजस्व संभावनाएं और व्यय मांगों का गहन विश्लेषण किया। इसके बाद मसौदे को अंतिम रूप दिया गया।

सदन में कार्यवाही का कार्यक्रम:
बजट पेश होने के बाद कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी, जिसके बाद तीन दिन तक बजट पर बहस चलेगी। चौथे दिन सरकार जवाब देगी और अगले आठ दिन तक अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। सरकार का लक्ष्य है कि बजट 27-28 फरवरी तक पारित कर दिया जाए।

उपमुख्यमंत्री (वित्त) दीया कुमारी आज सदन में बजट पेश करेंगी।

Leave a Reply