Tuesday, February 10

भारत का खुद का AI मॉडल Bulbul V3: देसी अंदाज में Gemini और ChatGPT को टक्कर

बेंगलुरू। भारत के बेंगलुरू स्थित एआई स्टार्टअप Sarvam AI ने अपने नए वॉइस मॉडल Bulbul V3 को लॉन्च कर Gemini और ChatGPT जैसे वैश्विक चैटबॉट्स को टक्कर दी है। Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 11 भारतीय भाषाओं को समझने के साथ-साथ उसी अंदाज और लहजे में बोल भी सकता है, जैसे कि हम भारतीय आमतौर पर बातचीत करते हैं। कंपनी के अनुसार, जल्द ही यह 22 आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध होगा।

This slideshow requires JavaScript.

Bulbul V3 की विशेषताएँ
Bulbul V3 ने हाल ही में हुए एक अध्ययन में अपने बड़े AI प्रतिद्वंदियों जैसे Cartesia Sonic-3 को पीछे छोड़ते हुए टेलीफोनी (8 kHz) इवैल्यूएशन में दुनिया का नंबर-वन मॉडल बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह केवल बोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि बोलते समय भावनाओं, ठहराव और सही लहजे का भी ध्यान रखता है।

क्षेत्रीय भाषाओं और हिंग्लिश में महारथ
भारतीय भाषाओं की खासियत है कि हम एक ही वाक्य में कई भाषाओं को मिला देते हैं, जिसे कोड-मिक्सिंग कहा जाता है। Bulbul V3 इस जटिलता को सहजता से समझता है और 35 से अधिक हाई क्वालिटी वॉइस विकल्पों के साथ असली भारतीय आवाज़ों का अनुभव देता है। चाहे स्थानीय नाम हों या क्षेत्रीय उच्चारण, यह मॉडल इन्हें बिना किसी गलती के बोल सकता है।

भारत की 11 भाषाओं का समर्थन
अभी Bulbul V3 भारत की 11 भाषाओं में उपलब्ध है, और जल्द ही यह सभी 22 आधिकारिक भाषाओं में उपयोगकर्ताओं को सेवाएं देगा। इस प्रकार यह सही मायने में भारत का अपना AI मॉडल बन जाएगा।

इंडिया AI मिशन में चयनित
Sarvam AI उन कुछ चुनिंदा संस्थानों में शामिल है, जिन्हें भारत सरकार ने 10,300 करोड़ रुपये के इंडिया AI मिशन के तहत स्वदेशी AI मॉडल बनाने के लिए चुना है। Bulbul V3 इस महीने होने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की तैयारियों का भी हिस्सा है। डेवलपर्स इसे 28 फरवरी तक मुफ्त में एक्सेस कर सकते हैं। इस मेड-इन-इंडिया AI मॉडल में वॉइस क्लोनिंग और अन्य एडवांस फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply