
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस बार सिर्फ तीन खिलाड़ियों को ग्रेड ए में रखा गया है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के उपकप्तान और ऑलराउंडर अक्षर पटेल को ग्रेड सी में रखा गया।
BCCI ने इस बार ग्रेड ए+ कैटेगिरी को हटा दिया है। ग्रेड ए में केवल शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को स्थान मिला। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा का ग्रेड बी में डिमोशन किया गया है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अक्षर पटेल की इस ग्रेड सी में शामिल होने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया, “अक्षर पटेल को और क्या करना होगा, जो उन्हें वह सब नहीं मिला जिसकी वे हकदार हैं? थ्री फॉर्मेट प्लेयर, एक फॉर्मेट में उपकप्तान हैं, और फिर भी ग्रेड सी?”
आकाश चोपड़ा ने अन्य खिलाड़ियों के ग्रेड पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को ग्रेड ए में क्यों नहीं रखा गया। उन्होंने यह भी कहा कि अर्शदीप सिंह का ग्रेड सी में होना उचित नहीं है।
2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में प्रमुख वर्गीकरण:
-
ग्रेड ए: शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह
-
ग्रेड बी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल
-
ग्रेड सी: रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा
इस फैसले ने क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों के बीच भी चर्चा को जन्म दिया है।
