
नई दिल्ली/बेंगलुरु। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए प्रैक्टिस मुकाबले में इंडिया-ए ने नामीबिया को 130 रन के बड़े अंतर से हराकर अपनी शानदार तैयारियों का दमदार प्रदर्शन किया। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ग्राउंड-1 पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 197 रन बनाए, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम सिर्फ 12.1 ओवर में 67 रन पर ऑलआउट हो गई।
पराग-धीर की तूफानी साझेदारी ने बदला मैच का रुख
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 25 रन के भीतर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद रियान पराग और नमन धीर ने मोर्चा संभालते हुए नामीबिया के गेंदबाजों की एक न चलने दी।
दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 65 गेंदों में 111 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
-
रियान पराग ने 39 गेंदों पर 69 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।
-
वहीं नमन धीर ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए और अपनी पारी में 3 छक्के व 1 चौका जड़ा।
इसके अलावा आशुतोष शर्मा ने भी तेजतर्रार अंदाज में 35 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 197 तक पहुंचाया।
नामीबिया के गेंदबाजों ने झटके विकेट
नामीबिया की ओर से
-
रूबेन ट्रम्पेलमैन,
-
मैक्स हिंगो,
-
और गेरहार्ड इरास्मस
ने 2-2 विकेट हासिल किए।
जबकि बर्नार्ड स्कोल्ट्ज और विलेम माईबर्ग को 1-1 सफलता मिली।
गेंदबाजी में कहर, नामीबिया की टीम 67 पर सिमटी
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम ने खाता खुलने से पहले ही 2 विकेट गंवा दिए, जबकि 2 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट भी गिर गया।
इसके बाद लॉफ्टी-ईटन और जैन फ्रायलिंक ने चौथे विकेट के लिए 23 रन जोड़े, लेकिन यह साझेदारी टूटते ही नामीबिया की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
-
जैन फ्रायलिंक ने 12 रन
-
जबकि लॉफ्टी-ईटन 9 रन बनाकर आउट हुए।
40 रन तक टीम के 8 विकेट गिर चुके थे, जिससे मैच पूरी तरह एकतरफा हो गया।
निचले क्रम में डायलन लीचर और विलेम माईबर्ग ने 9वें विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को शर्मनाक हार से नहीं बचा सके।
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
इंडिया-ए की गेंदबाजी बेहद धारदार रही।
-
गुरजपनीत सिंह – 2 विकेट
-
मयंक यादव – 2 विकेट
-
अशोक शर्मा – 2 विकेट
-
विपराज निगम – 2 विकेट
जबकि -
आयुष बडोनी और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट झटके।
7 फरवरी से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप
भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पहले ही दिन यूएसए के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
इंडिया-ए की इस बड़ी जीत ने साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट का बेंच स्ट्रेंथ भी विश्व स्तर पर पूरी तरह तैयार है।