Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश लौटे 36 बंधक, महिला, पुरुष और बच्चों सहित सकुशल घर पहुंचे

 

This slideshow requires JavaScript.

 

भोपाल/धराशिवा: रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए मध्य प्रदेश के ग्रामीण 36 लोगों को बंधक बनाकर जबरन बंधुआ मजदूरी कराई जा रही थी। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सकुशल उनके घर पहुंचाया।

 

जानकारी के अनुसार, विदिशा के बरबटपुर गांव से लगभग 20 और अशोकनगर के गिरोली गांव से 16 मजदूरों को रोजगार का झांसा देकर महाराष्ट्र ले जाया गया था। वहां उन्हें बंधक बनाकर जबरन काम कराया जा रहा था और वे घर लौटने में असमर्थ थे।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए विदिशा और अशोकनगर पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर महाराष्ट्र पहुंची। पुलिस ने सीधे मजदूरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें बस और रेल मार्ग से सुरक्षित रूप से मध्य प्रदेश लाया। इस टीम ने सुनिश्चित किया कि महिला, पुरुष और बच्चे सभी सुरक्षित घर पहुंचें।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई ग्रामीणों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाएगी।

 

Leave a Reply