Wednesday, March 4

Golden Globes 2026: हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की शान, प्रेजेंटर की लिस्ट में नाम

 

This slideshow requires JavaScript.

हॉलीवुड और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा अब अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड इवेंट्स की भी शान बन चुकी हैं। 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के लिए प्रेजेंटर्स की स्टार-स्टडेड लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल किया गया है।

 

प्रियंका इस बार हॉलीवुड के दिग्गज सितारों जूलिया रॉबर्ट्स, जॉर्ज क्लूनी और मिला कुनिस के साथ स्टेज पर अवॉर्ड्स पेश करेंगी। लंबे समय बाद प्रियंका इस प्रतिष्ठित मंच पर नजर आएंगी।

 

प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स और शोज़ होस्ट किए हैं, जिनमें ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल, ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा, और प्री-ऑस्कर इवेंट्स शामिल हैं। ये उनके अंतरराष्ट्रीय पहचान का संकेत हैं।

 

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में प्रेजेंटर्स की इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे क्रिस पाइन, डकोटा फैनिंग, मेलिसा मैककार्थी, माइली साइरस, ऑरलैंडो ब्लूम, स्नूप डॉग, क्वीन लतीफा, पामेला एंडरसन, मैकॉले कल्किन, ल्यूक ग्रिम्स, मिन्नी ड्राइवर और अन्य। समारोह की होस्टिंग एक बार फिर निक्की ग्लेजर करेंगी, जिन्हें पिछले साल दर्शकों ने खूब सराहा था।

 

इस भव्य अवॉर्ड शो को भारत में सोमवार सुबह 6:30 बजे देखा जा सकेगा। अमेरिका में इसे CBS चैनल पर लाइव टेलीकास्ट और पैरामाउंट प्लस पर स्ट्रीम किया जाएगा। गोल्डन ग्लोब्स फिल्म और टेलीविजन की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक माने जाते हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा ने पहले भी कई बड़े अवॉर्ड शो होस्ट किए हैं। साल 2013 में उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को शाहरुख खान के साथ होस्ट किया था। इसके अलावा, प्रियंका अकैडमी अवॉर्ड्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

 

प्रियंका जल्द ही अपनी आने वाली फिल्मों ‘द ब्लफ’ और ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, ‘सिटाडेल’ सीजन 2 की भी तैयारी चल रही है। ‘द ब्लफ’ एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें प्रियंका एर्सेल बॉडन नाम की निडर महिला का किरदार निभा रही हैं, जो कभी समुद्री डाकू के रूप में ‘ब्लडी मैरी’ के नाम से जानी जाती थी। यह भूमिका उनके अब तक के किरदारों से पूरी तरह अलग है और इसमें भावनात्मक गहराई के साथ एक्शन की भरमार है। फिल्म 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

 

Leave a Reply