Sunday, January 25

तलाक के 4 साल बाद कीर्ति कुल्हारी ने किया रिश्ता ऑफिशियल, नए पार्टनर हैं अभिनेता राजीव सिद्धार्थ

 

This slideshow requires JavaScript.

नई दिल्ली, 2 जनवरी 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। कीर्ति ने राजीव सिद्धार्थ संग अपना रिश्ता न्यू ईयर के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर करके कन्फर्म किया।

 

पिछले काफी समय से दोनों के डेटिंग की खबरें चल रही थीं, लेकिन कीर्ति ने कभी सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा था। हालाँकि, 1 जनवरी 2026 को कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरों की एक रील साझा कर अपने रिश्ते की पुष्टि की। रील में कीर्ति और राजीव की कार में सेल्फी, लिफ्ट की तस्वीरें और माथे पर चुम्बन जैसी प्यारी झलकियां दिखीं। वीडियो के अंत में खिड़की पर दिल और तीर का निशान भी देखा जा सकता है।

 

कीर्ति ने रील के साथ लिखा,

“एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। हैप्पी न्यू ईयर।”

 

फैंस और सेलिब्रिटीज ने किया प्यार बरसाने का सिलसिला

 

कीर्ति के पोस्ट पर फैंस और उनके दोस्तों ने प्यार भरे कमेंट्स की झड़ी लगा दी। उनकी वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ की को-स्टार मानवी गगरू ने लिखा, “हैप्पी न्यू ईयर लवलीज़।” एक यूजर ने कमेंट किया, “टाउन में नया कपल आया है, आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।”

 

कीर्ति कुल्हारी का साल 2021 में हुआ था तलाक

 

कीर्ति कुल्हारी ने साल 2021 में पति साहिल सहगल से तलाक लिया था। 5 साल की शादी के बाद कीर्ति ने सोशल मीडिया पर तलाक की जानकारी साझा करते हुए कहा था कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था।

 

कौन हैं राजीव सिद्धार्थ?

 

राजीव सिद्धार्थ एक मल्टीटैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्मों, टीवी, थिएटर और वेब सीरीज में काम किया है। झारखंड के धनबाद निवासी राजीव ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत फिल्म ‘Dil Dosti Etc’ (2007) से की थी। इसके बाद वे टीवी थ्रिलर सीरीज ‘24’ (2013) में नजर आए और वेब सीरीज ‘आश्रम’ में अक्की के किरदार से लोकप्रिय हुए।

 

राजीव ने एक्टिंग में आने से पहले वेल्थ एडवाइजर के रूप में काम किया था और एमबीए की पढ़ाई मुंबई के नर्सी मोंजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़ से पूरी की।

 

कीर्ति और राजीव की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है, और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

 

Leave a Reply