Sunday, January 25

Inside Video: सलमान खान ने 60वां जन्मदिन मनाया, पापा सलीम खान बने सैंटा, भांजी आयत के साथ काटा केक

 

This slideshow requires JavaScript.

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने आज 27 दिसंबर 2025 को अपना 60वां जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया। सलमान ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस ‘अर्पिता फार्म्स’ पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर उनके माता-पिता सलीम और सलमा खान, भाई सोहेल और अरबाज खान, बहनें अर्पिता और अलवीरा, भतीजे-भांजों सहित कई करीबी लोग मौजूद थे।

 

इस खास अवसर पर सलमान ने अपनी भांजी आयत के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा। सलमान के पिता सलीम खान क्रिसमस वाली टोपी में सैंटा बने नजर आए। खास बात यह है कि सलमान और आयत दोनों का जन्मदिन एक ही दिन आता है, जिससे जश्न और भी खास बन गया।

 

सिलेब्रिटीज़ ने बढ़ाया जश्न का रोमांच

सलमान के जन्मदिन की शाम में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई सितारे मौजूद थे। इसमें संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, महेंद्र सिंह धोनी, महेश मांजरेकर, संगीता बिजलानी, रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया और दोनों बेटे रियान-राहिल के साथ, निखिल द्विवेदी और हुमा कुरैशी शामिल थे।

 

मुंबई की खास रोशनी

सलमान के जन्मदिन के जश्न को मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर भी खास तरीके से मनाया गया। वहां उनकी तस्वीरों के साथ ‘हैप्पी बर्थडे, भाई’ लिखा गया और सी लिंक रोशन किया गया।

 

वर्कफ्रंट अपडेट

सलमान खान ने 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और तीन दशकों से अधिक समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वर्कफ्रंट पर वह अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसे 2026 में रिलीज़ किए जाने की उम्मीद है।

 

 

Leave a Reply