Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

देहरादून में पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत, साथी पत्रकार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

देहरादून/रश्मि खत्री: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक गंभीर खबर सामने आई है। प्राइवेट पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले में अब नया मोड़ आया है। मृतक के ही साथी पत्रकार अमित सहगल के खिलाफ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

पोस्टमार्टम के बाद नई कार्रवाई
पंकज मिश्रा के भाई अरविंद मिश्रा की तहरीर पर देहरादून पुलिस ने आरोपी अमित सहगल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103, 304, 333 और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। परिजनों की असंतुष्टि को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल द्वारा दूसरा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

बेरहमी से पिटाई का आरोप
अरविंद मिश्रा के अनुसार, 15 दिसंबर की रात अमित सहगल अपने एक अन्य साथी के साथ पंकज मिश्रा के किराए के मकान पर गया था। आरोप है कि दोनों ने पंकज के सीने और पेट पर लात-घूंसे मारे, जिससे उनका मुंह से खून आने लगा। इस दौरान अमित सहगल ने पंकज का मोबाइल भी लूट लिया।

अस्पताल में मृत घोषित
16 दिसंबर की सुबह पंकज मिश्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने मृतक के आवास का निरीक्षण कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
मामले की पृष्ठभूमि फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट से जुड़ी है। पंकज मिश्रा और उनके दोस्तों के बीच पोस्ट को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि बाद में पंकज ने पोस्ट डिलीट कर माफी भी मांग ली थी। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि पांच दिन पहले अमित सहगल के घर आयोजित वैवाहिक समारोह में भी पंकज शामिल हुए थे और उनके पति की मौत में आरोपी पत्रकार और उनके साथियों की भूमिका है।

Leave a Reply