ब्रैड पिट और टॉम क्रूज की फाइट भी अब असली-नकली में नहीं कर पाएगा फर्क, Bytedance का नया AI मॉडल Seedance 2.0
बीजिंग: सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में असली और नकली का फर्क मिटाने वाला नया AI मॉडल अब सामने आ गया है। TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने अपना नया वीडियो जेनरेशन मॉडल Seedance 2.0 पेश किया है, जो टेक्स्ट, इमेज और ऑडियो को मिलाकर प्रोफेशनल फिल्म, विज्ञापन और ई-कॉमर्स कंटेंट बनाने में सक्षम है।
Seedance 2.0: AI का नया आयाम
इस मॉडल की खासियत यह है कि यह कुछ ही प्रॉम्प्ट में सिनेमैटिक स्टोरीलाइन और हाई-क्वालिटी वीडियो तैयार कर देता है। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ब्रैड पिट और टॉम क्रूज की फाइट भी शामिल है। वीडियो में एपस्टीन फाइलों के इर्द-गिर्द डायलॉग चलते हैं, लेकिन देखने वालों को यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि वीडियो असली है या AI द्वारा बनाया गया।
वीडियो में असली और नकली का फर्क नामुमकिन
डिजिटल फिल्म डायरेक्टर लू हुआंग ने कहा, "मैंने सात साल ...










