
नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इंस्टाग्राम एक नया फीचर लेकर आने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाला यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब यूजर्स को एआई से बनी फोटो और वीडियो में अपना चेहरा जोड़ने की सुविधा देगा।
इस नए फीचर के ज़रिए यूजर डिजिटल रूप से अपनी “लाइकनेस” (अपनी जैसी पहचान) वाली इमेज या क्लिप बना सकेंगे। इंस्टाग्राम का यह अपकमिंग टूल OpenAI के Sora प्लेटफॉर्म को टक्कर दे सकता है।
फेस स्वैप टूल की तैयारी
टेक टिप्सटर Alessandro Paluzzi ने X पर इस फीचर की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम AI-पावर्ड फेस स्वैप सिस्टम पर काम कर रहा है, जिसे यूजर के लिए “मेरी लाइकनेस बनाएं” नाम से पेश किया जा सकता है।
लीक हुई जानकारी के अनुसार, यूजर्स AI विजुअल्स या छोटी क्लिप में अपना चेहरा जोड़ सकेंगे। इसके लिए उन्हें टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालना होगा और सेटअप पूरा होने के बाद अलग-अलग सिनेरियो में खुद को दिखाते हुए पर्सनलाइज्ड फोटो या वीडियो बना सकेंगे।
शेयरिंग और क्रिएटिव कंटेंट को बढ़ावा
इस फीचर से यूजर्स अपने क्रिएशन को डायरेक्ट मैसेज के जरिए प्राइवेटली भेज सकते हैं या स्टोरीज और फीड पर पब्लिकली शेयर कर सकते हैं। इंस्टाग्राम का मकसद है कि AI कंटेंट और भी इंटरैक्टिव और पर्सनलाइज्ड बने।
परमिशन बेस्ड सुरक्षा
रिपोर्ट्स के अनुसार, AI से बने मीडिया में किसी का चेहरा इस्तेमाल करने से पहले दूसरे यूजर की मंजूरी लेना जरूरी होगा। यह तरीका पर्सनल आइडेंटिटी की सुरक्षा और गलत इस्तेमाल रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
अभी तक इंस्टाग्राम ने इस फीचर की लॉन्चिंग डेट या और डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन आने वाले समय में कंपनी इसके बारे में और जानकारी दे सकती है।
