ट्रक ड्राइवर के बेटे मंगेश यादव को चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा 5.20 करोड़ में, मऊ के लिए गर्व का पल
मऊ/सौरभ राय: आईपीएल 2026 में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का नाम और भी चमकने वाला है। जिले के खिलाड़ी मंगेश यादव को चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। 24 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव के चयन से न केवल उनका परिवार, बल्कि उनके पैतृक गांव में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
साधारण परिवार से आई बड़ी सफलतामंगेश यादव का परिवार पहले मऊ के कैथवली गांव में रहता था। उनके पिता रामअवध यादव ट्रक चालक थे। परिवार बाद में मध्य प्रदेश के पांढुरना जिले में बस गया। मंगेश की बचपन से ही क्रिकेट में गहरी रुचि रही। पिता और परिवार की मेहनत, समर्थन और संघर्ष ने मंगेश को इस मुकाम तक पहुंचाया।
पिता भावुक, बेटा गर्व का कारणएनबीटी ऑनलाइन से बातचीत में रामअवध यादव ने कहा, "आज मेरा बेटा मऊ, यूपी और भारत का नाम रोशन करेगा। यह सफलता उसकी लगन और अथक मेहनत का परिणाम है।" उनकी पत्नी और बेटियों का हम...










