इंदौर की सड़कों पर उतरी 15 करोड़ की रॉल्स-रॉयस कलिनन, एमपी में पहली बार पहुंची अल्ट्रा लग्जरी SUV
इंदौर। शाही ठाठ, बेजोड़ लग्जरी और दमदार परफॉर्मेंस का प्रतीक मानी जाने वाली ब्रिटिश कार निर्माता रॉल्स-रॉयस की अल्ट्रा लग्जरी SUV कलिनन सीरीज-2 अब इंदौर की सड़कों पर नजर आएगी। करीब 15 करोड़ 10 लाख रुपये की कीमत वाली यह कार मध्यप्रदेश में अपनी तरह की पहली कलिनन सीरीज-2 है, जिसकी डिलीवरी गुरुवार को इंदौर में दी गई। कार के शहर में पहुंचते ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार, यह शाही SUV इंदौर के जाने-माने उद्योगपति के.के. सिंह के परिवार ने खरीदी है। उनके पुत्र माणिक सिंह और अंकित सिंह ने इस कार को विशेष ऑर्डर पर ब्रिटेन से मंगवाया है। खास बात यह है कि यही मॉडल देश के चुनिंदा उद्योगपतियों और फिल्मी सितारों के पास मौजूद है, जिनमें मुकेश अंबानी, अल्लू अर्जुन, अजय देवगन, यूसुफ अली और भूषण कुमार जैसे नाम शामिल हैं।
एक साल में हैंडमेड होकर तैयार हुई ड्री...










