Wednesday, March 4

Madhya Pradesh

सिवनी में किराए की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों ने जान दी, वाहन मालिक गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

सिवनी में किराए की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों ने जान दी, वाहन मालिक गिरफ्तार

    सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दो युवकों ने किराए पर ली गई कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जान दे दी। पुलिस ने वाहन मालिक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।   क्या हुआ था हादसे के दिन?   7 जनवरी को आदर्श बघेल और अभिजीत बघेल ने श्रीकांत उर्फ गज्जू डेहरिया की स्विफ्ट डिजायर कार किराए पर ली। दोनों कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के अमोदागढ़ घूमने गए। लौटते समय कार तहसील टोला के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद दोनों कॉलेज छात्र सिवनी आए और घटना की जानकारी वाहन मालिक और उसके साथियों को दी।   युवकों ने जहर खा लिया   9 जनवरी को गंगानगर स्थित अपने मकान में दोनों युवकों ने अज्ञात जहर का सेवन किया। गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाए गए, जहां आदर्श बघेल की मौत हो गई और अभिजीत बघेल को नागपुर रेफर किया ...
बकरी चराने वाला सट्टा किंग: पिता से सीखी पर्ची काटने की कला, 10 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया
Madhya Pradesh, State

बकरी चराने वाला सट्टा किंग: पिता से सीखी पर्ची काटने की कला, 10 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया

    अशोकनगर: गरीब परिवार से आने वाले आज़ाद खान ने बकरी चराने से शुरू किया सफर और मध्य प्रदेश के बड़े 'सट्टा किंग' के रूप में 23 साल में करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया। अपने पिता अलीम खान से सट्टे की पर्ची काटना सीखने वाले आज़ाद ने IPL के दौरान ऑनलाइन सट्टे का सहारा लेकर संपत्ति, फार्महाउस और होटल तक बनवाए।   कौन है आज़ाद खान?   आज़ाद खान का जन्म अशोकनगर के गरीब परिवार में हुआ। पिता टेलरिंग करते और सट्टे की पर्ची काटते थे। बचपन में बकरियों को चराने के दौरान आज़ाद ने पिता को पर्ची काटते देखा और कम उम्र में इस कला को सीख लिया। पिता की गैरमौजूदगी में उसने यह काम संभाला और अपराध की दुनिया में कदम रखा।   पहले ऑफलाइन, फिर ऑनलाइन सट्टा   2003 तक आज़ाद ऑफलाइन सट्टा ही खिलाता था। IPL के दौरान ऑनलाइन सट्टे से परिचित होकर उसने खुद ऑनलाइन सट्टे की शुरुआत की। उसने VT...
खाद वितरण में डिजिटल डकैती: किसान को मिला ‘ठेंगा’, मोबाइल पर आ गया खाद मिलने का मैसेज
Madhya Pradesh, State

खाद वितरण में डिजिटल डकैती: किसान को मिला ‘ठेंगा’, मोबाइल पर आ गया खाद मिलने का मैसेज

    अशोकनगर: जिले में किसानों के लिए लागू नई ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। डोंगर सहकारी समिति में किसानों के साथ डिजिटल धोखाधड़ी की घटनाएँ हुई हैं। किसान खाद लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें स्टॉक खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया गया। इसके बावजूद उनके मोबाइल पर सफलतापूर्वक खाद उठाने का मैसेज आ गया, जिससे किसान दंग रह गए।   ग्राम रामपुर मुहाल के मनोज राव और संतोष राव ने यूरिया के लिए ई-टोकन बुक किया और उन्हें पोर्टल पर मैसेज भी मिला। लेकिन जब वे समिति पहुंचे, तो ऑपरेटर गणेशराम यादव ने उनका क्यूआर कोड स्कैन कर कहा कि स्टॉक खत्म है और दो दिन बाद आने को कहा। घर लौटते ही, मोबाइल पर 3:45 बजे संदेश आया कि उन्होंने खाद सफलतापूर्वक उठा ली है।   सिर्फ यही नहीं, ग्राम खिरका टांका के शिवजीत यादव को भी बिना खाद मिले ही मोबाइल पर उठाव का ...
सागर में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी युवक बोवनी मशीन के पीछे ले गया
Madhya Pradesh, State

सागर में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी युवक बोवनी मशीन के पीछे ले गया

सागर (मध्य प्रदेश): शहर के खिमलासा थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौना अपराध सामने आया। घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने भाई के साथ पड़ोसी के खेत में मटर खाने गई थी। पड़ोसी युवक ने मासूम को उठा लिया और भाई को डांटकर घर भेज दिया। इसके बाद उसने बच्ची को बोवनी मशीन के पीछे ले जाकर हवस का शिकार बना लिया। मौके पर पहुंची मां ने बच्ची को सुरक्षित पाया बच्ची और उसका भाई घर से करीब 300 मीटर दूर खेल रहे थे। बेटे के लौटने पर मां तुरंत मौके पर पहुंची और बोवनी मशीन के पीछे अपनी बच्ची को सुरक्षित पाया। आरोपी रामदयाल पास ही खड़ा था और मां को देखकर भाग गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला परिवार ने तुरंत खिमलासा थाना पुलिस को सूचना दी। बच्ची को खुरई सिविल अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण करवाया गया। एसआई प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आ...
एमपी में डिजिटल विधानसभा, विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर मंथन
Madhya Pradesh, Politics, State

एमपी में डिजिटल विधानसभा, विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर मंथन

    भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अब प्रशासनिक कामकाज के बाद विधानसभा की कार्यवाही को भी हाई-टेक बनाने जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच हुई बैठक में प्रदेश विधानसभा को डिजिटल बनाने और विधायकों की सुख-सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।   बजट सत्र से शुरू होगा 'ई-विधान' सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी बजट सत्र से विधानसभा में ‘ई-विधान’ प्रणाली लागू की जाएगी। कैबिनेट बैठकों की तरह अब विधानसभा की कार्यवाही भी पेपरलेस होगी। हालांकि इसे पहले सत्रों में लागू किया जाना था, लेकिन तकनीकी तैयारियों के कारण अब इसे फरवरी में होने वाले बजट सत्र से अनिवार्य रूप से शुरू करने की योजना है।   विधायकों के वेतन-भत्तों और आवास पर चर्चा बैठक में विधायकों के वेतन और भत्तों में वृद्धि पर भी गंभीर मंथन हुआ। वे...
बिना पढ़े ही ‘बाबर’ की किताब पर भड़के मंत्री, लेखक ने पीएम मोदी को लिखा खुला पत्र
Breaking, Madhya Pradesh, State

बिना पढ़े ही ‘बाबर’ की किताब पर भड़के मंत्री, लेखक ने पीएम मोदी को लिखा खुला पत्र

    भोपाल। मुगल बादशाह बाबर पर किताब लिखने वाले लेखक आभास मालदाहियार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उनकी किताब ‘Babur: The Quest for Hindustan’ को बिना पढ़े ही निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट के कारण गलतफहमी फैल गई, जिससे उनके भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल 2026 में सेशन रद्द करना पड़ा।   लेखक ने दी चुनौती मालदाहियार ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “मैं उन लोगों को चुनौती देता हूं जिन्होंने सेशन पर आपत्ति जताई, कि वे मेरी किताब से एक भी पन्ना दिखाएं जिसमें बाबर की तारीफ की गई हो।” उनका सेशन 10 जनवरी को होना था, जिसमें वे बाबर की वसीयत और उन्नीसवीं सदी के विवादित दावे पर चर्चा करने वाले थे।   मीडिया रिपोर्ट को बताया जिम्मेदार लेखक का कहना है कि कुछ दक्षिणपंथी संगठन गलत रिपोर्ट के कारण गुमराह हुए। इस दौरान उनकी कि...
इंदौर त्रासदी की पूरी तस्वीर सामने: सरकार ने माना 15 मौतें, पहले सिर्फ 6 पर अटके थे
Madhya Pradesh, State

इंदौर त्रासदी की पूरी तस्वीर सामने: सरकार ने माना 15 मौतें, पहले सिर्फ 6 पर अटके थे

    इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण फैले डायरिया प्रकोप की सच्चाई अब उजागर हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुष्टि की है कि मरने वालों की संख्या 6 नहीं बल्कि 15 है।   सरकारी अध्ययन के अनुसार, दूषित पानी के सेवन से जुड़े डायरिया और उल्टी जैसे लक्षणों के कारण ये मौतें हुईं। इंदौर के संभागीय आयुक्त सुदाम खाडे ने बताया, “हम अभी भी आगे के इनपुट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर 15 मौतें दूषित पानी से सीधे जुड़ी हैं।”   डॉक्टर्स की टीम ने किया सर्वे एमजीएम मेडिकल कॉलेज की पांच डॉक्टरों की टीम ने कुल 21 व्यक्तियों के मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की, जिनमें पिछले महीने मौतें हुई थीं। सर्वे का उद्देश्य यह पता लगाना था कि दूषित पेयजल पीने से कितने लोग प्रभावित हुए। यह अध्ययन 29 दि...
संक्रांति के बाद बदलेगा मौसम, मावठे के साथ गिर सकता है पारा, एक्टिव होगा नया सिस्टम
Madhya Pradesh, State

संक्रांति के बाद बदलेगा मौसम, मावठे के साथ गिर सकता है पारा, एक्टिव होगा नया सिस्टम

    भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का कड़ाके का दौर जारी है, हालांकि पिछले 24 घंटों में लोगों को मामूली राहत जरूर मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जो प्रदेश के मौसम तंत्र को प्रभावित कर रही हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई है।   प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी जिले में 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सतना के चित्रकूट में पारा 5.3 और नौगांव में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं इंदौर और जबलपुर में यह 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।   प्रदेश के अन्य हिस्सों की बात करें तो ग्वालियर में 6.5, दतिया में 6.2, पचमढ़ी में 5.8, राजगढ़ में 6.4 और उज्जैन में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। शिवपुरी में 8 और उमरिया में 7 डिग्री सेल्सियस तापम...
दिग्गी के बाद राज्यसभा की रेस में 4 दिग्गज, कमलनाथ का नाम सबसे आगे
Madhya Pradesh, State

दिग्गी के बाद राज्यसभा की रेस में 4 दिग्गज, कमलनाथ का नाम सबसे आगे

  भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तीसरी बार राज्यसभा न जाने का ऐलान कर दिया है। उनके इस निर्णय के बाद कांग्रेस के भीतर राज्यसभा की खाली होने वाली सीट के लिए नई बहस और शह-मात की तैयारी शुरू हो गई है।   दिग्विजय सिंह का कार्यकाल आगामी अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस के पास यह सीट सुरक्षित है, लेकिन दिग्गी के पीछे हटने के बाद प्रदेश के चार-पांच बड़े नेताओं के नाम चर्चाओं में हैं।   कौन-कौन दावेदार? राज्यसभा के लिए सबसे पहले नाम पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता कमलनाथ का सामने है। कमलनाथ का मानना है कि वे केंद्र की राजनीति में लौट सकते हैं और उनका दावेदारी करना अन्य दावेदारों के सामने भारी पड़ सकता है।   इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्र...
कुएं में गिरे तेंदुए की मौत, लोग वीडियो बनाते रहे और मदद नहीं की
Madhya Pradesh, State

कुएं में गिरे तेंदुए की मौत, लोग वीडियो बनाते रहे और मदद नहीं की

    बड़वानी। सेंधवा वन मंडल में एक नर तेंदुआ कुंए में गिरकर दम तोड़ गया। घटना मंगलवार तड़के करीब 4-5 बजे छतरी पडावा गांव के दल सिंह के खेत में स्थित सीमेंट कांक्रीट कुएं में हुई। कई घंटों तक तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोग वन विभाग को सूचना देने की बजाय उसका वीडियो बनाने में लगे रहे।   वन अधिकारी आईएस गडरिया ने बताया कि तेंदुआ संभवतः किसी शिकार का पीछा करते हुए कुएं में गिर गया। कुएं की नीची पैरापेट दीवार और चिकनी सतह के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों ने कुएं में तेंदुए को देखा और ग्रामीणों को जानकारी दी, लेकिन तत्काल मदद या विभाग को सूचना नहीं दी गई।   वन विभाग को सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर दो बीट गार्ड मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि तब तक तेंदुआ डूबकर मर चुका था। पोस्टमार...