‘कांग्रेस के पाप इतने कि सिर के बाल कम पड़ जाएं’ – CM मोहन यादव का कड़ा हमला
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने इतने पाप किए हैं कि सिर के बाल भी कम पड़ जाएं। यदि लाशों की राजनीति करने आओगे तो इंदौर कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।”
लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग आपदा को भी राजनीतिक अवसर के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने साफ किया कि बीते हालातों में सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ा महसूस की है, और इस समय जनता के साथ खड़ा होना जरूरी था, न कि राजनीति करना।
मोहन यादव ने कांग्रेस को सख्त चेतावनी दी कि “इंदौर के विकास के रास्ते में आपदा में अवसर तलाशने वाली ओछी राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सकारात्मक विरोध रखो, लेकिन लाशों पर राजनीति नहीं।”
मुख्यमंत्री ने इंदौर के सफाई कर्मियों और शहर के विकास का भी ज...










