Tuesday, March 3

Delhi (National Capital Territory)

बहन से शादी न करने पर नाबालिग ने दोस्त को मौत के घाट उतारा, दिल्ली में चौंकाने वाला हत्याकांड
Crime, Delhi (National Capital Territory), State

बहन से शादी न करने पर नाबालिग ने दोस्त को मौत के घाट उतारा, दिल्ली में चौंकाने वाला हत्याकांड

नई दिल्ली: दिल्ली के तिलक विहार क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक शिवम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक शिवम अपने परिवार के साथ 80 गज कॉलोनी में रहता था। पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने शिवम पर हमला किया। उसे तुरंत हरिनगर के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदला लेने की वजह: पुलिस जांच में सामने आया कि शिवम की दोस्ती आरोपी की बहन से थी। लड़की की मां शिवम से शादी चाहती थी, लेकिन शिवम ने साफ इंकार कर दिया था। इसी कारण आरोपी ने बदला लेने के लिए यह घातक कदम उठाया। वारदात का विवरण: डीसीपी वेस्ट शरद भास्कर के अनुसार, सोमवार रात 9:30 बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली। मौके पर जांच में पता चला कि झगड़े के दौरान शिवम पर कई बार वार किए गए। घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी नाबालिग है और उसकी तलाश जारी है। परिवार का बयान: शिवम क...
जेएनयू में 5 पीएचडी छात्रों के निलंबन पर बवाल, छात्र संघ और शिक्षक संगठन ने उठाई आवाज
Delhi (National Capital Territory), State

जेएनयू में 5 पीएचडी छात्रों के निलंबन पर बवाल, छात्र संघ और शिक्षक संगठन ने उठाई आवाज

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) के चारों पदाधिकारियों समेत पांच पीएचडी छात्रों को दो सेमेस्टर के लिए रस्टिकेट (निष्कासित/निलंबित) किए जाने के बाद कैंपस में विरोध तेज हो गया है। छात्र संघ ने इसे प्रशासन की दमनकारी कार्रवाई बताते हुए निष्कासन आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है। वहीं, जेएनयू टीचर्स असोसिएशन (JNUTA) ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए वाइस चांसलर के खिलाफ आवाज बुलंद की है। क्यों की गई कार्रवाई? जेएनयू प्रशासन ने इस सख्त कार्रवाई का कारण 21 नवंबर को डॉ. बी. आर. आंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में हुई घटना को बताया है। विश्वविद्यालय का आरोप है कि उस दिन लाइब्रेरी में लगाए गए फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी आधारित एक्सेस गेट्स में तोड़फोड़ की गई, हिंसा हुई और पढ़ाई व प्रशासनिक का...
दिल्ली जल बोर्ड 9000 करोड़ का बजट नहीं कर पाया खर्च, 10 महीनों में 60% भी उपयोग नहीं
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली जल बोर्ड 9000 करोड़ का बजट नहीं कर पाया खर्च, 10 महीनों में 60% भी उपयोग नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड को करीब 9000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था, लेकिन 10 महीनों में बोर्ड इस बजट का 60 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर सका। अधिकारियों के मुताबिक संशोधित बजट (Revised Budget) भी कुल आवंटन का केवल 50 से 55 प्रतिशत ही रह गया है। ऐसे में शेष राशि जल बोर्ड को सरकार के पास सरेंडर करनी पड़ेगी। सूत्रों का कहना है कि बजट का पूरा उपयोग न हो पाने के कारण आगामी वित्तीय वर्ष में दिल्ली जल बोर्ड के बजट में कटौती की संभावना बढ़ गई है। वहीं, दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग (PWD) के बजट में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि अगले वित्तीय वर्ष में सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने वाले हैं। सीवर और सप्लाई लाइन बदलने की योजनाएं भी अधूरी जल बोर्ड अधिकारियों के अनुसार ...
साफ हवा पर बजट में कटौती, दिल्ली-एनसीआर के लिए बढ़ा खतरा: विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
Delhi (National Capital Territory), State

साफ हवा पर बजट में कटौती, दिल्ली-एनसीआर के लिए बढ़ा खतरा: विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में लगातार गंभीर होती जा रही वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर इस बार के आम बजट ने निराश किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण जैसे अहम मुद्दे पर बजट में कटौती एक बड़ी चूक है, जो आने वाले समय में सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट को और गहरा कर सकती है। केंद्रीय बजट 2026-27 में प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के लिए 1091 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह राशि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 1300 करोड़ रुपये से 209 करोड़ रुपये कम है। बजट में इस कटौती को लेकर पर्यावरण विशेषज्ञों और जलवायु कार्यकर्ताओं ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जिस समय प्रदूषण के कारण बीमारियों और मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, उसी समय फंड में कमी चिंता का विषय है। इतना ही नहीं, कई योजना...
कनॉट प्लेस में दिल दहला देने वाली हत्या: मामूली कहासुनी पर डिलीवरी बॉय ने हेलमेट से पीटकर कारोबारी की ली जान
Crime, Delhi (National Capital Territory), State

कनॉट प्लेस में दिल दहला देने वाली हत्या: मामूली कहासुनी पर डिलीवरी बॉय ने हेलमेट से पीटकर कारोबारी की ली जान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त और प्रतिष्ठित इलाके कनॉट प्लेस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक डिलीवरी बॉय ने हेलमेट से ताबड़तोड़ वार कर 36 वर्षीय कारोबारी की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली के सुरक्षा इंतजामों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मृतक की पहचान शिवम गुप्ता (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर के निवासी थे। शिवम के सिर पर बार-बार हेलमेट से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब 17 दिन तक अस्पताल में इलाज के बाद 19 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। पानी मांगने पर शुरू हुई कहासुनी, फिर हुआ हमला पुलिस के अनुसार, शिवम गुप्ता 2 जनवरी को अपने एक दोस्त के साथ कनॉट प्लेस में एक पार्टी में गए थे। पार्टी से बाहर निकलने के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास ई-ब्लॉक क्षेत्र में उन्होंन...
दिल्ली-NCR में कोहरा और तेज हवाओं का अलर्ट, अगले 7 दिन बारिश की संभावना नहीं
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली-NCR में कोहरा और तेज हवाओं का अलर्ट, अगले 7 दिन बारिश की संभावना नहीं

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड का असर एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटा और धूप निकलने लगी, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 6 से 7 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस बीच 6 और 7 फरवरी को तेज और ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही इन दिनों आसमान में बादल छाए रहने और हल्के कोहरे की संभावना बनी रहेगी। तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।हवा में नमी का स्तर 4...
दिल्ली में लापता लोगों के आंकड़े चिंताजनक: जनवरी के पहले 15 दिनों में 800 से अधिक गायब, दो-तिहाई महिलाएं और लड़कियां
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में लापता लोगों के आंकड़े चिंताजनक: जनवरी के पहले 15 दिनों में 800 से अधिक गायब, दो-तिहाई महिलाएं और लड़कियां

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 के पहले 15 दिनों में दिल्ली से 807 लोग लापता हो गए। यह औसतन हर दिन करीब 54 लोगों के लापता होने का आंकड़ा दर्शाता है। हैरानी की बात यह है कि इनमें महिलाओं और लड़कियों की संख्या दो-तिहाई से भी अधिक है। 807 लापता, 509 महिलाएं और लड़कियां न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 1 से 15 जनवरी के बीच लापता हुए 807 लोगों में से 509 महिलाएं और लड़कियां, जबकि 298 पुरुष शामिल हैं।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कुल लापता लोगों में 191 नाबालिग और 616 वयस्क हैं। अब भी 572 लोग लापता, 235 का मिला सुराग आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस अब तक 235 लोगों का पता लगाने में सफल रही है, लेकिन 572 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।यह स्थिति राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। हर ...
राजा भैया को बड़ी राहत: दिल्ली कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार
Delhi (National Capital Territory), State

राजा भैया को बड़ी राहत: दिल्ली कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को पत्नी उत्पीड़न के मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को राजा भैया के खिलाफ दायर आरोप पत्र (चार्जशीट) पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि बहुत पुराने आरोपों को आधार बनाकर आपराधिक कानून का उपयोग नहीं किया जा सकता, जब तक हाल के समय में क्रूरता से जुड़ा कोई स्पष्ट कृत्य सामने न आया हो। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि कथित पुरानी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से शिकायतकर्ता को कोई मदद नहीं मिलेगी। कोर्ट ने कहा- समयसीमा के कारण आरोप वैध नहीं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार दिल्ली पुलिस की उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 498A (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा विवाहित महिला के साथ क्रूरता) के तहत दायर अंतिम रिपोर्ट पर संज्ञान लेन...
कनॉट प्लेस में कारोबारी की हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या, दिल्ली पुलिस ने दो फूड डिलीवरी बॉय किए गिरफ्तार
Delhi (National Capital Territory), State

कनॉट प्लेस में कारोबारी की हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या, दिल्ली पुलिस ने दो फूड डिलीवरी बॉय किए गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के व्यस्ततम इलाके कनॉट प्लेस में एक कारोबारी की बेरहमी से हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कारोबारी को हेलमेट से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह वारदात 3 जनवरी की रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। 17 दिन तक अस्पताल में चला इलाज, 19 जनवरी को हुई मौत पुलिस के मुताबिक, हमले में गंभीर रूप से घायल शिवम गुप्ता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह करीब 17 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन इलाज के दौरान 19 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की। तीन आरोपी थे शामिल, एक अब भी फरार दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस घटना में कुल तीन आरोपी ...
पुरानी दिल्ली के कायाकल्प की कमान सीएम रेखा गुप्ता के हाथ, शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की बनीं अध्यक्ष
Delhi (National Capital Territory), State

पुरानी दिल्ली के कायाकल्प की कमान सीएम रेखा गुप्ता के हाथ, शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की बनीं अध्यक्ष

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक क्षेत्र पुरानी दिल्ली (शाहजहानाबाद) के पुनर्विकास को अब नई दिशा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (SRDC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (लोकनिवास) की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुरानी दिल्ली के समग्र पुनर्विकास, विरासत संरक्षण और इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। ‘शाहजहानाबाद सिर्फ इलाका नहीं, दिल्ली की पहचान है’ अध्यक्ष पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पुरानी दिल्ली यानी वॉल्ड सिटी का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव पुनर्जीवित करना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि शाहजहानाबाद केवल एक इलाका नहीं, बल्कि दिल्ली की समृद्ध विरासत और इतिहास की पहचान है। बिजली के तार होंगे अंडरग...