Tuesday, March 3

Delhi (National Capital Territory)

15 दिनों में लापता हुए 800 से ज्यादा लोग, दिल्ली पुलिस ने बताई इसके पीछे की पूरी सच्चाई
Delhi (National Capital Territory), State

15 दिनों में लापता हुए 800 से ज्यादा लोग, दिल्ली पुलिस ने बताई इसके पीछे की पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जनवरी के पहले पखवाड़े में राष्ट्रीय राजधानी में 800 से अधिक लोगों के लापता होने के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद लोगों को आश्वस्त किया कि घबराहट या भय का कोई कारण नहीं है। पुलिस ने कहा कि ये आंकड़े पिछले वर्षों की इसी अवधि की तुलना में कमी को दर्शाते हैं, इसलिए स्थिति चिंताजनक नहीं है। 807 लोग लापता, इनमें 509 महिलाएं और लड़कियांपुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 1 से 15 जनवरी 2026 के बीच कुल 807 लोग लापता हुए, यानी प्रतिदिन औसतन 54 लोग। इनमें से 509 महिलाएं और लड़कियां और 298 पुरुष थे। लापता व्यक्तियों में 191 नाबालिग और 616 वयस्क शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनवरी 2026 में लापता व्यक्तियों की संख्या पिछले वर्षों की इसी अवधि की तुलना में कम है, हालांकि पूरे महीने की सटीक संख्या साझा नहीं की गई। पुलिस का दावा: पारदर्शी और त्वरित कार्रवाईदिल्ली पुलिस...
प्लास्टइंडिया 2026 में सीएम रेखा गुप्ता का विज़न: दिल्ली को बनाना है ग्लोबल ट्रेड और इंडस्ट्री हब
Delhi (National Capital Territory), State

प्लास्टइंडिया 2026 में सीएम रेखा गुप्ता का विज़न: दिल्ली को बनाना है ग्लोबल ट्रेड और इंडस्ट्री हब

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीरवार को 12वीं अंतरराष्ट्रीय प्लास्टइंडिया 2026 प्लास्टिक प्रदर्शनी, सम्मेलन और कन्वेंशन में भाग लेकर दिल्ली के औद्योगिक विकास का रोडमैप साझा किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और प्लास्टिक उद्योग में नवाचार, रीसाइक्लिंग व सर्कुलर इकॉनमी से जुड़े आधुनिक समाधान देखे। भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्लास्टइंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष रविश कामत, नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चेयरमैन आलोक तिब्रेवाल, दिल्ली नगर निगम के नेता सदन प्रवेश वाही सहित 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे। दिल्ली सरकार के ठोस कदममुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को वैश्विक व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार 10 करोड़ रुप...
संसद सुरक्षा में तैनात CISF जवानों का कमाल, आर्म रेसलिंग में दो गोल्ड मेडल
Delhi (National Capital Territory), State

संसद सुरक्षा में तैनात CISF जवानों का कमाल, आर्म रेसलिंग में दो गोल्ड मेडल

नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दो जवानों ने इंटर सेक्टर आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बल और देश का मान बढ़ाया है। चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन ने संसद सुरक्षा इकाई के लिए इसे खास उपलब्धि बना दिया है। अधिकारियों के अनुसार गोल्ड मेडल विजेताओं में सब-इंस्पेक्टर बीरेंद्र सिंह और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हीरा सिंह रावत शामिल हैं। दोनों करीब तीन हजार जवानों वाली संसद सुरक्षा इकाई का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी दिल्ली-एनसीआर सेक्टर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जिसने प्रतियोगिता में कुल चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इनमें से दो पदक संसद सुरक्षा में तैनात इन जवानों ने जीते। 19 से 21 जनवरी तक चली प्रतियोगिता यह चैंपियनशिप 19 से 21 जनवरी के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर के 11 CISF सेक्टरों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दिल...
विदेशी छात्रों के लिए सबसे किफायती शहर बना दिल्ली, QS रिपोर्ट में दावा
Delhi (National Capital Territory), State

विदेशी छात्रों के लिए सबसे किफायती शहर बना दिल्ली, QS रिपोर्ट में दावा

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए किफायती शिक्षा केंद्र के रूप में दिल्ली ने वैश्विक स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। नाइट फ्रैंक, डेलॉयट इंडिया और क्यूएस की संयुक्त रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पढ़ाई और रहने के खर्च के लिहाज से दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता प्रमुख छात्र शहर बनकर उभरा है। ‘इंडियाज 155 मिलियन स्टूडेंट मैंडेट’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक रैंकिंग में मुंबई 11वें और बेंगलुरु 15वें स्थान पर हैं। अध्ययन के लिए तैयार सूची में दुनिया के 150 शहरों का मूल्यांकन किया गया। छह पैमानों पर हुई तुलना रिपोर्ट छह प्रमुख श्रेणियों पर आधारित है — पढ़ाई और रहने का खर्च, रोजगार के अवसर, विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता, शहर का आकर्षण, छात्रों की राय और विविधता। इन सभी श्रेणियों को समान महत्व देते हुए रैंकिंग तैयार की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, किफायती शिक्षा के मामले में...
सड़क पर तड़पते शख्स से मोबाइल चोरी, मदद को कोई आगे नहीं आया
Delhi (National Capital Territory), State

सड़क पर तड़पते शख्स से मोबाइल चोरी, मदद को कोई आगे नहीं आया

नई दिल्ली: राजधानी के विकास नगर इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सड़क पर तड़प रहे एक अज्ञात व्यक्ति की मदद करने के बजाय दो स्कूटी सवार उसका मोबाइल और सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब चार बजे एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर पड़ा और काफी देर तक तड़पता रहा। फुटेज में दिखाई देता है कि इसी दौरान दो स्कूटी सवार वहां पहुंचते हैं, लेकिन मदद करने के बजाय वे पीड़ित का मोबाइल उठा लेते हैं। कुछ देर बाद दोनों दोबारा लौटते हैं और उसकी जेब टटोलकर कीमती सामान व नकदी तलाशने की कोशिश करते हैं, फिर मौके से फरार हो जाते हैं। चार दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को संजय गांधी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। आउटर दिल्ली के ड...
दिल्ली की हवा सुधारने की कवायद: बॉर्डर टोल और ECC बढ़ाने की सिफारिश
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली की हवा सुधारने की कवायद: बॉर्डर टोल और ECC बढ़ाने की सिफारिश

नई दिल्ली: राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली बॉर्डर पर वसूले जाने वाले एमसीडी टोल और एनवायरमेंट कंपनसेशन चार्ज (ECC) में संशोधन की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में आयोग ने तर्क दिया है कि मौजूदा दरें वर्षों से स्थिर हैं, जिससे उनका प्रभाव कम हो गया है और दिल्ली से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को रोकने का उद्देश्य कमजोर पड़ गया है। आयोग के मुताबिक, फिलहाल एक खाली टू-एक्सल ट्रक को दिल्ली में प्रवेश के लिए करीब 700 रुपये चुकाने होते हैं, जबकि पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर यही सफर अधिक महंगा पड़ता है। ऐसे में ट्रक ऑपरेटर दिल्ली के भीतर से गुजरना ज्यादा लाभदायक समझते हैं, जिससे राजधानी में ट्रैफिक और प्रदूषण का दबाव बढ़ता है। CAQM का मानना है कि शुल्कों का पुनरीक्षण करने से बाहरी रूट का उपयोग बढ़ेगा और शहर के भीतर प्रदूषण...
RTI के 20 साल बाद भी रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD को लगाई फटकार
Delhi (National Capital Territory), State

RTI के 20 साल बाद भी रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD को लगाई फटकार

नई दिल्ली: सूचना का अधिकार (RTI) कानून लागू होने के दो दशक बाद भी दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा अपने विधायी रिकॉर्ड और सदन की कार्यवाही सार्वजनिक न किए जाने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने निगम को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि वह इस संबंध में विस्तृत जवाबी हलफनामा दाखिल करे और बताए कि RTI एक्ट की धारा 4 के पालन के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की खंडपीठ एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसे एनजीओ ‘सेंटर फॉर यूथ, कल्चर, लॉ एंड एनवायरनमेंट’ ने दायर किया है। याचिका में मांग की गई है कि एमसीडी अपने विधायी रिकॉर्ड, सदन की कार्यवाही, स्थायी समितियों के प्रस्ताव और अन्य सार्वजनिक दस्तावेज समयबद्ध तरीके से वेबसाइट पर अपलोड करे। कोर्ट: धारा 4 का पालन अनिवार्य सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि RTI एक्ट की ध...
दिल्ली में खालिस्तान समर्थित नारे लिखने की साजिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में खालिस्तान समर्थित नारे लिखने की साजिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी का माहौल बिगाड़ने की कथित साजिश को दिल्ली पुलिस ने विफल कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तान समर्थित नारे लिखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में इस साजिश के तार विदेश में बैठे प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से जुड़े तत्वों तक पहुंचने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में ‘प्रो-खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे नारे लिखकर अशांति फैलाने की कोशिश की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कार्रवाई कथित तौर पर संगठन से जुड़े एक व्यक्ति के निर्देश पर की गई थी। विदेश से जुड़े साजिश के तार जांच एजेंसियों का दावा है कि यह साजिश कनाडा से संचालित नेटवर्क के जरिए रची गई थी। आरोप है कि दोनों आरोपियों — बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ — को इस काम के लिए दो लाख रुपये का लालच दिया...
दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पतालों में स्टाफ संकट गहराया: हर पांच में एक डॉक्टर का पद खाली
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पतालों में स्टाफ संकट गहराया: हर पांच में एक डॉक्टर का पद खाली

नई दिल्ली: देश की राजधानी के प्रमुख केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी सामने आई है। राज्यसभा में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के बड़े चिकित्सा संस्थानों में लगभग हर पांच में से एक डॉक्टर का पद रिक्त है। नर्सिंग स्टाफ के मामले में भी स्थिति चिंताजनक है, जहां 13 प्रतिशत से अधिक पद खाली पड़े हैं। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज-सफदरजंग अस्पताल, अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज-डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल तथा लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज समेत प्रमुख संस्थानों में डॉक्टरों के कुल 1,471 स्वीकृत पदों में से 309 पद खाली हैं। इसी तरह नर्सों के 5,499 स्वीकृत पदों में से 739 पद भरे नहीं गए हैं। अस्पतालवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सफदरजंग अस्पताल में 19 प्रतिशत डॉक्टरों के पद रिक्त हैं, जबकि राम मनोहर लोहिया और लेडी हार्डिंग अस्पताल...
Crime, Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में नाबालिग अपराधियों का कहर, इन इलाकों में जाएँ संभलकर

नई दिल्ली: दिल्ली के कुछ इलाकों में नाबालिग अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में ईस्ट दिल्ली के आचार्य निकेतन मार्केट में तीन नाबालिगों ने एक डिलीवरी बॉय की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी नाबालिगों और मृतक के बीच पुरानी रंजिश थी। मृतक ने एक नाबालिग की बहन को परेशान किया था, जिससे विवाद और बढ़ गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। ईस्ट दिल्ली में यह पहली घटना नहीं है। जनवरी 2026 में हुए तीन मर्डर में कुल 13 नाबालिगों की संलिप्तता पाई गई। इसमें एक जुवेनाइल रेप और एक हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, 2025 में ईस्ट जिले में 182 मामले ऐसे थे जिनमें नाबालिग लिप्त थे, यानी हर दूसरे दिन कोई न कोई अपराध नाबालिगों द्व...