Friday, April 10

Sports

विदर्भ ने पहली बार जीता विजय हजारे ट्रॉफी, सौराष्ट्र को 38 रनों से हराया
Sports

विदर्भ ने पहली बार जीता विजय हजारे ट्रॉफी, सौराष्ट्र को 38 रनों से हराया

    बेंगलुरु/नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का खिताबी मुकाबला 18 जनवरी को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेला गया। फाइनल में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। यह विदर्भ का पहला विजय हजारे ट्रॉफी खिताब है।   विदर्भ की बल्लेबाजी में अथर्व टाइडे का जलवा सौराष्ट्र के कप्तान हार्विक देसाई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए। ओपनर अथर्व टाइडे ने शतक जड़ते हुए 128 रन बनाए। उन्होंने 118 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्के लगाकर टीम को मजबूत स्कोर दिलाया। इसके अलावा यश रठौड़ ने 54 रन बनाए। सौर...
5 खिलाड़ियों की वजह से भारत की हार, न्यूजीलैंड ने घर में पहली बार जीती वनडे सीरीज
Sports

5 खिलाड़ियों की वजह से भारत की हार, न्यूजीलैंड ने घर में पहली बार जीती वनडे सीरीज

    इंदौर/नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया, क्योंकि यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत में वनडे सीरीज जीती। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हराया, जबकि भारतीय टीम को 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था और टीम केवल 296 रन ही बना पाई।   विश्लेषकों के अनुसार, टीम इंडिया की हार में इन पांच खिलाड़ियों की प्रदर्शन में कमी मुख्य कारण रही:   रोहित शर्मा – अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी फेल पारी टीम के लिए झटका साबित हुई।   श्रेयस अय्यर – उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप रहे। उन्होंने सिर्फ 3 रन बनाए और टीम को अच्छी शुरुआत देने में असफल रहे।   रव...
IND vs NZ 3rd ODI: विराट कोहली के शतक के बावजूद टीम इंडिया 41 रनों से हारी, न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा
Sports

IND vs NZ 3rd ODI: विराट कोहली के शतक के बावजूद टीम इंडिया 41 रनों से हारी, न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

    इंदौर: भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा और न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह पहला मौका है जब न्यूजीलैंड ने भारत में वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया।   विराट कोहली का शतक भी नहीं बचा पाई टीम टीम इंडिया की पारी विराट कोहली के शतक (124 रन, 108 गेंदें, 10 चौके, 3 छक्के) के बावजूद 296 रन पर सिमट गई। नीतीश कुमार रेड्डी (53 रन) और हर्षित राणा (50 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन मध्यक्रम की खराब शुरुआत और समय पर विकेट गिरने के कारण भारत लक्ष्य का पीछा नहीं कर सका। कप्तान शुभमन गिल केवल 23 रन ही बना सके, जबकि रोहित शर्मा 11 रन पर आउट हुए।   न्यूजीलैंड की बेहतरीन बल्लेबाजी और साझेदारिया...
45 साल की वीनस विलियम्स ने ऑस्ट्रेलिया ओपन में बनाया इतिहास, लेकिन तीसरे राउंड में बाहर
Sports

45 साल की वीनस विलियम्स ने ऑस्ट्रेलिया ओपन में बनाया इतिहास, लेकिन तीसरे राउंड में बाहर

  नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ओपन 2026 में अमेरिका की टेनिस स्टार वीनस विलियम्स ने इतिहास रचते हुए 45 साल की उम्र में वुमेंस सिंगल्स मैच खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं।   हालांकि, वीनस को तीसरे राउंड में सर्बिया की ओल्गा डैनलोविच ने 7-6 (5), 3-6, 4-6 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। तीसरे सेट में वीनस 4-0 से आगे थीं, लेकिन डैनलोविच की जबरदस्त वापसी ने मैच का रुख बदल दिया।   वीनस इस रिकॉर्ड के साथ जापान की किमिको दाते (44 साल) को पीछे छोड़कर सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।    ...
विराट कोहली ने ठोका 85वां इंटरनेशनल शतक, तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड
Sports

विराट कोहली ने ठोका 85वां इंटरनेशनल शतक, तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

    नई दिल्ली/इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी धाक दिखाई। इंदौर के होलकर स्टेडियम में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85वां इंटरनेशनल शतक जड़ा।   कोहली ने 91 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 124 रन बनाए। उनके इस शतक ने टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर आगे बढ़ाया और दर्शकों को क्रिकेट का रोमांचक तमाशा देखने को मिला।   इस शतक के साथ कोहली ने वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब उनके नाम भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में 7 शतक हैं, जो किसी अन्य भारतीय बल्लेबाज से अधिक हैं। पहले यह रिकॉर्ड सहवाग के नाम 6 शतक का था।   इसके अलावा, कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत में कोहली का यह 41वां शत...
होलकर स्टेडियम में नीतीश रेड्डी का ‘पुष्पा’ अंदाज, अर्धशतक के साथ की कीवियों की धुनाई
Sports

होलकर स्टेडियम में नीतीश रेड्डी का ‘पुष्पा’ अंदाज, अर्धशतक के साथ की कीवियों की धुनाई

    इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। इस हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी निडर बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया।   कीवी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नीतीश ने 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अनुभवी विराट कोहली के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को संभाला। दोनों ने केवल 88 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी कर भारत को संकट से बाहर निकाला।   नीतीश की पारी जितनी शानदार थी, उनका जश्न उतना ही आकर्षक। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने बल्ला हवा में लहराते हुए और दाढ़ी पर बल्ला फेरते हुए ‘पुष्पा’ स्टाइल में सेलिब्रेशन किया, जिसने स्टेडियम का माहौल और फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भ...
बिहार के नितिन नबीन बनेंगे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नामांकन से लेकर चुनाव तक की पूरी प्रक्रिया समझिए
Politics, Sports, State

बिहार के नितिन नबीन बनेंगे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नामांकन से लेकर चुनाव तक की पूरी प्रक्रिया समझिए

पटना/दिल्ली। बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक माना जा रहा है। पटना के बांकीपुर से विधायक और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके नितिन नबीन आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व के समर्थन से उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। इसके साथ ही नितिन नबीन दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने वाले बिहार के प्रमुख नेता बन जाएंगे। दिल्ली में जुटेगा पूरा भाजपा नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में खास हलचल रहेगी। पार्टी के सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन...
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अमेलिया केर का ऐतिहासिक कारनामा, विकेटों की फिफ्टी लगाकर रचा नया अध्याय
Sports

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अमेलिया केर का ऐतिहासिक कारनामा, विकेटों की फिफ्टी लगाकर रचा नया अध्याय

नवी मुंबई। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में न्यूजीलैंड की स्टार लेग स्पिनर अमेलिया केर ने इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए केर लीग के इतिहास में 50 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं। यह उपलब्धि उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए 10वें मुकाबले में हासिल की। डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मैच में अमेलिया केर ने दीप्ति शर्मा को आउट कर अपना 50वां विकेट पूरा किया। खास बात यह रही कि यह सफलता मुंबई इंडियंस को डीआरएस के जरिए मिली, जिसने इस ऐतिहासिक पल को और यादगार बना दिया। अब तक के WPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में अमेलिया केर शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उनके बाद मुंबई इंडियंस की ही हेली मैथ्यूज हैं, जिनके नाम 43 विकेट दर्ज हैं। शानदार रहा अमेलिया केर का WPL सफर अमेलिया केर ने विमेंस प्रीमियर लीग में अब तक 34 मैच खेले हैं। ...
U19 वर्ल्ड कप 2026: आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेशी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, टॉस से पहले बढ़ी तनातनी
Sports

U19 वर्ल्ड कप 2026: आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेशी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, टॉस से पहले बढ़ी तनातनी

बुलावायो: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे मुकाबले से पहले मैदान पर थोड़ी असहज स्थिति देखने को मिली। भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस के दौरान बांग्लादेशी उपकप्तान जवाद अबरार से हाथ नहीं मिलाया। बारिश के कारण मैच की शुरुआत में देरी हुई, लेकिन टॉस के समय यह पल कैमरों में कैद हो गया। बांग्लादेश के नियमित कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम बीमार होने की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह उपकप्तान जवाद अबरार ने जिम्मेदारी संभाली। वहीं, भारत की कप्तानी आयुष म्हात्रे के हाथों में थी। इस मामले पर दोनों टीमों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंध फिलहाल तनावपूर्ण हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया था। यह निर्णय बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के विरोध...
क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड: 0 गेंद में 8 रन देने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज अब्दुर रहमान
Sports

क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड: 0 गेंद में 8 रन देने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज अब्दुर रहमान

नई दिल्ली: क्रिकेट में रिकॉर्ड्स अक्सर खिलाड़ियों की उपलब्धियों का प्रमाण होते हैं। लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी होते हैं जो खिलाड़ी के लिए शर्मिंदगी बन जाते हैं। पाकिस्तान के स्पिनर अब्दुर रहमान का नाम ऐसे ही एक अनोखे रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है, जिसमें उन्होंने किसी भी लीगल गेंद को डाले बिना मैच में 8 रन दे दिए। यह घटना 2014 एशिया कप में मीरपुर के मैदान पर हुई, जब पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से था। बांग्लादेश की पारी के 11वें ओवर में रहमान गेंदबाजी करने आए। उनकी पहली गेंद कमर के ऊपर फुल टॉस थी, जिसे अंपायर ने नो-बॉल करार दिया। दूसरी गेंद भी इसी तरह फुल टॉस थी, और बल्लेबाज ने इसमें एक रन बना लिया। तीसरी गेंद पर भी रहमान वही गलती दोहराते हैं, जिसे बल्लेबाज चौका मारकर रन में बदल देते हैं। अंपायर ने नो-बॉल की चेतावनी के बाद उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया। इस तरह रहमान ने मैच में एक भी लीगल गेंद न...