इंजरी का दर्द और टूटा विश्व कप का सपना: इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को चुकानी पड़ी भारी कीमत, वॉशिंगटन सुंदर पर भी संकट
नई दिल्ली। क्रिकेट में विश्व कप खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन कई बार किस्मत और चोटें इस सपने को अधूरा छोड़ देती हैं। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई नाम हैं, जिन्हें टीम में चुने जाने के बावजूद इंजरी के कारण विश्व कप से बाहर होना पड़ा। अब इसी राह पर भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी खड़े नजर आ रहे हैं, जिनका टी20 विश्व कप 2026 खेलना फिलहाल सवालों के घेरे में है।
वॉशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। यदि वह समय पर फिट नहीं हो पाते हैं, तो 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप 2026 से भी उनका बाहर होना तय माना जा रहा है। इससे पहले भी कई भारतीय सितारों को ऐसा ही दिल तोड़ने वाला अनुभव झेलना पड़ा है।
जसप्रीत बुमराह (टी20 विश्व कप 2022)
भारतीय तेज गेंदबाजी की रीढ़ माने जाने वाले जसप्रीत बुम...









