U19 वर्ल्ड कप 2026: अफगानिस्तान और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, भारत-पाकिस्तान बचे एक स्थान के लिए
हरारे/बुलावायो: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल के पहले तीन स्थानों का फैसला हो गया है। सुपर-6 ग्रुप-1 से अफगानिस्तान ने और ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने अंतिम चार में जगह बनाई। अब केवल एक स्थान बचा है, जिसके लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।
अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 191 रन से हराया
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने 7 विकेट खोकर 315 रन बनाए। शुरुआती दोनों विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन फैसल शिनोजादा ने कप्तान महबूब खान के साथ चौथे विकेट के लिए 188 रन की जबरदस्त साझेदारी निभाई। शिनोजादा ने 142 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 163 रन बनाए और अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अफगानी बल्लेबाज बन गए। महबूब खान ने 79 गेंदों में 89 रन का योगदान दिया।
इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 40.4 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। टीम ने 53 के स्कोर तक अ...










