T20 वर्ल्ड कप इतिहास के 9 आयकॉनिक कारनामे, जिन्हें ICC ने किया यादगार
नई दिल्ली, 30 जनवरी 2026: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इसके पहले, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पिछले सभी संस्करणों की कुछ सबसे यादगार और ऐतिहासिक परफॉर्मेंस को साझा किया है, जिन्हें ‘आयकॉनिक’ माना गया है।
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और अब तक इसके 9 संस्करण आयोजित हो चुके हैं। इन टूर्नामेंट्स में कई ऐसे पल आए, जिन्हें क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूल पाए।
टी20 वर्ल्ड कप 2007 – युवराज सिंह के छह छक्के:
युवराज सिंह ने पहले टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की सभी छह गेंदों पर छक्का जड़कर इतिहास रचा। युवराज ने 12 गेंद में फिफ्टी लगाई, जो आज तक टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज 50 है।
टी20 वर्ल्ड कप 2009 – शाहिद आफरीदी का ऑलराउंड प्रदर्शन:
शाहिद आफरीदी ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 34 गेंद में 51 रन की पारी खेली और...










