Friday, June 19

This slideshow requires JavaScript.

सौरव गांगुली बने एसए20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच, कप्तान केशव महाराज ने जताई उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया

 

This slideshow requires JavaScript.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली एसए20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। टीम के कप्तान केशव महाराज ने कोचिंग स्टाफ में गांगुली और पूर्व ऑलराउंडर शॉन पोलॉक को शामिल देखकर उत्साह व्यक्त किया।

 

26 दिसंबर से एसए20 लीग का चौथा सीजन शुरू हो रहा है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अब तक टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीता है और इस बार टीम नई रणनीति और अनुभवी कोचिंग स्टाफ के साथ जीत का लक्ष्य रख रही है।

 

केशव महाराज ने कहा, “यह मेरे लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ पहला साल है। सौरव सर के साथ कुछ बातचीत हुई और मैं सच में बहुत उत्साहित हूं। आम तौर पर प्रिटोरिया में काफी रन बनते हैं, इसलिए आपको बल्लेबाजों को अपना खेल खेलने देना होता है और गेंदबाज के तौर पर उनसे निपटने का तरीका ढूंढना होता है। हमारे कोचिंग स्टाफ में खेल के दिग्गज हैं और प्रतियोगिता शुरू होने पर उनके ज्ञान और ऊर्जा से सीखने का इंतजार है।”

 

टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने भी कहा कि एसए20 उन्हें अगले साल के टी20 विश्व कप से पहले मैदान पर समय बिताने का शानदार अवसर देगा। रबाडा ने हाल ही में भारत दौरे पर पसली की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उन्होंने कहा, “यह मैच खेलने और खुद को टी20 प्रारूप में ढालने का शानदार मौका है। पिछले तीन सत्र में टीम प्रबंधन ने पता लगा लिया है कि अलग-अलग हालात में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए क्या चाहिए। यह टूर्नामेंट बहुत रोमांचक होने वाला है।”

 

एसए20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की यह नई शुरुआत और सौरव गांगुली की कोचिंग फैंस के लिए रोमांचक उम्मीदें लेकर आई है।

 

 

Leave a Reply