उस्मान ख्वाजा का संन्यास: ऑस्ट्रेलिया ने दिया मौका, लेकिन ‘रंग’ के कारण खुद को अलग महसूस करता रहा – ख्वाजा
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 39 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में खेला जाने वाला पिंक टेस्ट उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। करीब 15 वर्षों तक ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले ख्वाजा ने संन्यास के साथ ही अपने करियर से जुड़े कुछ कड़वे अनुभव भी सार्वजनिक किए हैं।
पाकिस्तान में जन्मे उस्मान ख्वाजा चार साल की उम्र में अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया आ गए थे। उन्होंने 2010-11 एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया और अब तक 87 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
‘टीम में रहते हुए भी खुद को अलग महसूस किया’
संन्यास की घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत में ख्वाजा ने कहा कि वह हमेशा खुद को टीम के भीतर थोड़ा अलग महसूस करते रहे। उन्होंने इसके पीछे अपनी पृ...










