बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे नितिन नबीन, जेपी नड्डा को देंगे जगह
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से बनी अटकलों का आज अंत होने जा रहा है। 20 जनवरी 2026 को नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे और मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।
नितिन नबीन का राजनीतिक सफर
नितिन नबीन वर्तमान में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्हें 15 दिसंबर 2025 को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया था, लेकिन ‘खरमास’ के कारण औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण में देरी हुई।
नबीन पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और उन्हें पार्टी में लगभग दो दशक का संगठनात्मक अनुभव है। वे दिवंगत बीजेपी नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नबीन के अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी में युवा जोश ...










