Tuesday, January 13

आज का मौसम 13 जनवरी 2026: उत्तर भारत में भीषण सर्दी, 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में तापमान शून्य डिग्री के करीब पहुंच गया है, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में भी सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है।

This slideshow requires JavaScript.

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के तीन राज्योंहिमाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीर और लद्दाख के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में और गिरावट की संभावना है।

 

दिल्लीएनसीआर में आज का हाल

राजधानी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सफदरजंग माप केंद्र में 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है। सुबह 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार तक इसी तरह की ठंड बनी रहेगी।

आज दिल्ली में तापमान:

  • अधिकतम: 17°C
  • न्यूनतम: 5°C

 

उत्तर प्रदेश में मौसम

उत्तर प्रदेश के देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आजमगढ़, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, टुंडला, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर में तेज रफ्तार में शीतलहर चलने की संभावना है। सुबह 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलेगी।

लखनऊ में तापमान:

  • अधिकतम: 17°C
  • न्यूनतम: 8°C

 

राजस्थान में तापमान में गिरावट

राजस्थान में कई जगह तापमान जमाव बिंदु तक गिर गया। बीती रात सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.4°C दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी शीतलहर और घना कोहरा छाया रहा।

मुख्य स्थानों का न्यूनतम तापमान:

  • फतेहपुर: -0.4°C
  • लूणकरणसर: -0.4°C
  • चूरू: 1.3°C
  • श्रीगंगानगर: 1.4°C
  • जैसलमेर: 2.5°C

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में शीतलहर का दौर अभी जारी रहने की संभावना है।

 

पंजाब और हरियाणा में ठंड का असर

हरियाणा के गुरुग्राम और पंजाब के बठिंडा में तापमान 0.6°C तक गिर गया। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर शीतलहर और पाले की संभावना भी है।

मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान:

  • नारनौल: 1.2°C
  • भिवानी: 1.5°C
  • हिसार: 2.6°C
  • करनाल: 3.5°C
  • अंबाला: 4.5°C
  • रोहतक: 3.2°C

 

तीन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

  • श्रीनगर (जम्मूकश्मीर): 18 जनवरी को बारिश और तेज हवा का अलर्ट (15-20 किमी/घंटा)।
  • मनाली (हिमाचल प्रदेश): गुरुवार को भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट।
  • लद्दाख: शुक्रवार से रविवार तक भारी बर्फबारी की संभावना। न्यूनतम तापमान -11°C तक गिर सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधान रहने और यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

Leave a Reply