अमेरिका की गोद में उछल रहे पाकिस्तान को कोई नहीं बचा पाएगा, भारत ने कर ली पूरी तैयारी
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को भारत की सीमाओं पर सैन्य तैयारियों और ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव के बारे में खुलकर जानकारी दी। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत को हल्के में न लिया जाए।
ऑपरेशन सिंदूर: तीनों सेनाओं का उत्कृष्ट तालमेल
जनरल द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर बीते साल मई में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए शुरू किया गया था। इस अभियान के दौरान भारतीय सेना ने अपने सैनिकों को पूरी तैनाती के साथ तैयार रखा था। उन्होंने इसे संयुक्त अभियानों का बेहतरीन उदाहरण बताया और कहा कि भविष्य में सभी सैन्य प्रतिक्रियाएं इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर और प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप होंगी।
सेना प्रमुख ने कहा, "भविष्य की लड़ाई किसी एक सेना या बल द्वारा नहीं जीती जाएगी। यह राष्ट्रीय स्तर का प्रयास होगा। हमारी संयुक्त तैयारी आत्मनिर्भरता और ...









