Thursday, April 9

Natioanal

अटलांटिक में ब्रिक्स प्लस का नौसैनिक युद्धाभ्यास: रूस-चीन-ईरान के जहाज, भारत और ब्राजील ने दूरी बनाई
Natioanal

अटलांटिक में ब्रिक्स प्लस का नौसैनिक युद्धाभ्यास: रूस-चीन-ईरान के जहाज, भारत और ब्राजील ने दूरी बनाई

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के तट के पास ब्रिक्स देशों का संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास ‘विल फॉर पीस 2026’ शुरू हो गया है। इस अभ्यास में रूस, चीन और ईरान जैसे सदस्य देश शामिल हैं, जबकि भारत और ब्राजील ने इसमें भाग नहीं लिया। यह युद्धाभ्यास 9 से 16 जनवरी 2026 तक केप ऑफ गुड होप में हो रहा है, जहां हिंद महासागर अटलांटिक महासागर से मिलता है। अभ्यास का उद्देश्य और भागीदार चीन की अगुवाई में हो रहे इस अभ्यास में बचाव और समुद्री हमले के अभियानों का प्रशिक्षण शामिल है। इसमें रूस और संयुक्त अरब अमीरात ने कोरवेट भेजे हैं, चीन और ईरान ने विध्वंसक पोत तैनात किए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने मध्यम आकार का फ्रिगेट रखा है। ब्राजील, मिस्र, इंडोनेशिया और इथियोपिया पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के संयुक्त कार्य बल के कमांडर कैप्टन नंदवाखुलु थॉमस थमाहा ने कहा कि यह अभ्यास सिर्फ सैन्य अभ्यास नही...
PSLV-C62 मिशन विफल, लेकिन उम्मीद जिंदा: स्पेन का कैप्सूल ‘KID’ सुरक्षित, भेजता रहा उड़ान डेटा
Natioanal

PSLV-C62 मिशन विफल, लेकिन उम्मीद जिंदा: स्पेन का कैप्सूल ‘KID’ सुरक्षित, भेजता रहा उड़ान डेटा

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का भरोसेमंद प्रक्षेपण यान PSLV-C62 सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते अपने मिशन में सफल नहीं हो सका। इस असफलता के कारण रॉकेट में सवार भारत समेत कुल 15 उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित नहीं हो पाए। हालांकि, इसी मिशन से जुड़ी एक राहत भरी खबर ने वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष जगत को उम्मीद दी है। मिशन में शामिल स्पेन की निजी कंपनी का छोटा स्पेस कैप्सूल ‘KID’ न केवल सुरक्षित बच गया, बल्कि उसने करीब 190 सेकंड तक उड़ान से जुड़ा अहम डेटा पृथ्वी पर भेजा। तीसरे चरण में आई तकनीकी खराबी PSLV-C62 ने सोमवार सुबह 10:18 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी थी। रॉकेट में भारत का उपग्रह अन्वेषा समेत कुल 15 सैटेलाइट और स्पेन का एक छोटा कैप्सूल शामिल था। उड़ान के दौरान तीसरे चरण में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण रॉकेट अपने निर्धारित उड़ान पथ से भटक गया...
महंगे निजी स्कूलों में गरीब बच्चों की मुफ्त पढ़ाई अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Natioanal

महंगे निजी स्कूलों में गरीब बच्चों की मुफ्त पढ़ाई अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा के अधिकार (RTE) कानून को मजबूती देते हुए एक ऐतिहासिक और दूरगामी महत्व का फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे निजी, गैर-सहायता प्राप्त और गैर-अल्पसंख्यक स्कूलों में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें अनिवार्य रूप से आरक्षित करने के लिए स्पष्ट नियम और प्रक्रिया तय करें। अदालत ने दो टूक कहा कि गरीब और वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक ‘राष्ट्रीय मिशन’ होना चाहिए, जिससे संविधान में निहित भाईचारे (Fraternity) का लक्ष्य साकार हो सके। रिक्शा चालक और करोड़पति का बच्चा एक ही कक्षा में पढ़े मंगलवार को दिए गए फैसले में जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने बेहद सशक्त टिप्पणी करते हुए कहा, “संविधान में भाईचारे का सपना त...
भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ी उम्मीदें, जयशंकर–रूबियो की फोन पर अहम बातचीत
Natioanal

भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ी उम्मीदें, जयशंकर–रूबियो की फोन पर अहम बातचीत

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत मिले हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच सकता है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत यूरोपीय यूनियन के साथ भी ट्रेड डील पर चर्चा कर रहा है। ऐसे में अमेरिका से आया यह अपडेट भारत की वैश्विक व्यापार रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। ट्रेड के साथ रणनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने डॉ. जयशंकर को नए साल की शुभकामनाएं दीं और भारत द्वारा ‘सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिय...
PMO का नया पता: आज से ‘सेवा तीर्थ’ में काम करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Natioanal

PMO का नया पता: आज से ‘सेवा तीर्थ’ में काम करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का पता बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दफ्तर अब ऐतिहासिक साउथ ब्लॉक से शिफ्ट होकर सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बने अत्याधुनिक ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स में कार्य करेगा। यह बदलाव प्रशासनिक इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। ‘सेवा तीर्थ-1’ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय प्रधानमंत्री कार्यालय को ‘सेवा तीर्थ-1’ नामक नई बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया है। इस भवन को आधुनिक वर्कस्पेस, उच्च स्तरीय बैठक कक्षों और भव्य सेरेमोनियल हॉल्स के साथ ‘सेवा’ की भावना को केंद्र में रखकर डिजाइन किया गया है। इसी परिसर में— सेवा तीर्थ-2 में पहले से कैबिनेट सचिवालय काम कर रहा है (सितंबर 2025 से), सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) का कार्या...
आज का मौसम | 14 जनवरी 2026 कड़ाके की ठंड से मिलेगी धीरे-धीरे राहत, सुबह कोहरा रहेगा चुनौती
Natioanal

आज का मौसम | 14 जनवरी 2026 कड़ाके की ठंड से मिलेगी धीरे-धीरे राहत, सुबह कोहरा रहेगा चुनौती

नई दिल्ली: मकर संक्रांति के साथ ही देशभर में सर्दी के तेवरों में हल्का बदलाव दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो–तीन दिनों में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा अभी परेशान करता रहेगा और शीतलहर का असर पूरी तरह खत्म होने में समय लगेगा। उत्तर भारत: ठंड बरकरार, कोहरे का असर 14 जनवरी को मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिल्ली, जयपुर, भोपाल, लखनऊ, पटना और रांची जैसे शहरों में बहुत घना कोहरा नहीं, लेकिन हल्का कोहरा छाने की संभावना है। ग्वालियर, भरतपुर और आगरा के आसपास स्थानीय स्तर पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है। पंजाब और उत्तरी हरियाणा—करनाल से अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ तक—सुबह हल्के से घने कोहरे की आशंका है। उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थित...
पाकिस्तान का प्रॉक्सी वॉर: आतंक को संरक्षण, भारत को अस्थिर करने की साजिश
Natioanal

पाकिस्तान का प्रॉक्सी वॉर: आतंक को संरक्षण, भारत को अस्थिर करने की साजिश

पाकिस्तान में आतंकवाद किसी छिपे एजेंडे का हिस्सा नहीं, बल्कि एक संगठित और संरक्षित “इंडस्ट्री” बन चुका है। हाल के दिनों में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का कथित ऑडियो और उसके डिप्टी सैफुल्लाह कसूरी का वीडियो इसी सच्चाई को एक बार फिर उजागर करता है। इन संदेशों के जरिए न केवल भारत को धमकाने की कोशिश की गई है, बल्कि यह भी स्पष्ट होता है कि पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI का आतंकवादी नेटवर्क से गहरा गठजोड़ आज भी कायम है। खतरे की घंटी मसूद अजहर के ऑडियो और कसूरी के वीडियो को पाकिस्तान समर्थक और ISI से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा खुलेआम साझा किया गया। यह तथ्य अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि आतंकवाद को वहां संस्थागत संरक्षण प्राप्त है। कसूरी द्वारा एक स्कूल परिसर में सैकड़ों बच्चों की मौजूदगी के बीच भाषण देना इस ओर इशारा करता है कि पाकिस्तान में नई पीढ़ी ...
ओवैसी ने RSS की आजादी की लड़ाई में भूमिका पर उठाए सवाल, कहा- हेडगेवार जेल गए थे खिलाफत आंदोलन में
Natioanal

ओवैसी ने RSS की आजादी की लड़ाई में भूमिका पर उठाए सवाल, कहा- हेडगेवार जेल गए थे खिलाफत आंदोलन में

नई दिल्ली: एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आजादी के आंदोलन में आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार अंग्रेजों के खिलाफ नहीं बल्कि खिलाफत आंदोलन के समर्थन में जेल गए थे। उनका यह बयान महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में निगम चुनावों से पहले एक रैली में आया। ओवैसी ने कहा कि आरएसएस यह दावा करता है कि हेडगेवार जेल गए थे, लेकिन वे मुसलमानों के खिलाफत आंदोलन के समर्थन में ही जेल गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आज आरएसएस मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाता है और देशभक्ति की बातें करता है, लेकिन ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए किसी ने अपने प्राण की आहुति नहीं दी। ओवैसी ने रैली में सवाल किया, "क्या आरएसएस का कोई नेता ऐसा था, जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए जेल गया?" उन्होंने मुंबई के समाजवादी नेता यूसुफ मेहरअली का उदाहरण भी...
मिस्टर मोदी, आप तमिल लोगों की आवाज दबा नहीं सकते: राहुल गांधी का विजय की फिल्म पर हमला
Natioanal

मिस्टर मोदी, आप तमिल लोगों की आवाज दबा नहीं सकते: राहुल गांधी का विजय की फिल्म पर हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' को रोकने की केंद्र सरकार की कोशिश तमिल संस्कृति पर हमला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी तमिल लोगों की आवाज दबाने में कभी कामयाब नहीं होंगे। राहुल गांधी का यह बयान तब आया है जब मद्रास उच्च न्यायालय ने फिल्म को सेंसर प्रमाणपत्र देने के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड (CBFC) के एकल न्यायाधीश के आदेश पर रोक लगा दी थी। उच्च न्यायालय ने नौ जनवरी को यह निर्णय लिया, जिससे विजय की फिल्म का भविष्य अनिश्चित हो गया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की फिल्म रोकने की कोशिश तमिल संस्कृति पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह अनुचित है और फिल्म निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने उच्च न्यायालय की...
सत्यमेव जयते! 10 मिनट डिलीवरी की ब्रांडिंग हटाने पर राघव चड्ढा ने केंद्र का जताया आभार
Natioanal

सत्यमेव जयते! 10 मिनट डिलीवरी की ब्रांडिंग हटाने पर राघव चड्ढा ने केंद्र का जताया आभार

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केंद्रीय सरकार द्वारा क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से '10-मिनट डिलीवरी' ब्रांडिंग हटाने के निर्णय का स्वागत किया है। सांसद ने इसे जरूरी और समय पर उठाया गया कदम बताया, जिससे गिग वर्कर्स पर पड़ने वाले दबाव और जोखिम में कमी आएगी। राघव चड्ढा ने कहा कि '10 मिनट डिलीवरी' का दबाव राइडर्स के लिए वास्तविक, लगातार और खतरनाक था। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल के महीनों में सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर्स से बात की, जिनमें से कई कम मेहनताना पाने के बावजूद अवास्तविक डिलीवरी समय पूरा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे। सांसद ने कहा, “हमने मिलकर यह जीत हासिल की है। मैं केंद्र सरकार के निर्णायक और दयालु हस्तक्षेप के लिए आभारी हूं।” केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के अधिकारियों के साथ बैठक कर ...