दुश्मन के फाइटर जेट का काल बनी स्वदेशी मिसाइल: आकाश-NG ने 50 किमी दूर छिपे लक्ष्य को किया ध्वस्त
अमेरिका-ईरान समेत वैश्विक स्तर पर बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत ने अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमता को और मजबूत कर एक बड़ा संदेश दिया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित आकाश-नेक्स्ट जेनरेशन (आकाश-NG) मिसाइल ने अपनी मारक क्षमता बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर ली है। हालिया परीक्षण में इस मिसाइल ने इतनी दूरी पर स्थित लक्ष्य को सटीकता से इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया, जिससे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को नई धार मिली है।
50 किमी रेंज के साथ नई ताकत
डीआरडीओ के अनुसार, आकाश-NG की रेंज में यह बढ़ोतरी नई डुअल-पल्स सॉलिड रॉकेट मोटर की सफल टेस्टिंग के बाद संभव हुई है। यह मोटर दो चरणों में थ्रस्ट प्रदान करती है, जिससे मिसाइल को अधिक दूरी तक तेज गति और बेहतर नियंत्रण के साथ उड़ान भरने में मदद मिलती है। आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ARDE) के प्रमुख अधिकारियों ने बताया कि नई तकनीक के चलत...










