Sunday, June 21

Natioanal

लोहित घाटी में ‘युद्ध स्तर’ पर अभियान: जंगल की आग बुझाने उतरे वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टर
Natioanal

लोहित घाटी में ‘युद्ध स्तर’ पर अभियान: जंगल की आग बुझाने उतरे वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टर

    नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले की लोहित घाटी में फैली भीषण जंगल की आग पर काबू पाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) ने विशेष अभियान चलाया। चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक ऊंचाई को देखते हुए वायुसेना ने Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों की तैनाती की, जिनके माध्यम से करीब 12,000 लीटर पानी गिराकर आग पर नियंत्रण पाया गया।   यह अभियान लगभग 9,500 फीट की ऊंचाई पर अंजाम दिया गया, जहां पतली हिमालयी हवा के कारण उड़ान संचालन बेहद कठिन होता है। वायुसेना अधिकारियों के अनुसार, एक सप्ताह पहले काहो गांव के पास जंगल में आग लगी थी, जिसे अब पूरी तरह बुझा दिया गया है।   IAF ने साझा की तस्वीरें और वीडियो भारतीय वायुसेना ने इस अभियान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए। पोस्ट में वायुसेना ने बताया कि Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों द्वारा इतनी ऊंचाई पर सटीक जल-...
टिशू पेपर पर बम की धमकी, कुवैत–दिल्ली इंडिगो फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट
Natioanal

टिशू पेपर पर बम की धमकी, कुवैत–दिल्ली इंडिगो फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट

  नई दिल्ली: कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बम की धमकी के बाद एहतियातन अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। विमान में एक टिशू पेपर पर हाथ से लिखी धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। हालांकि, जांच में यह धमकी अफवाह निकली।   एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में क्रू मेंबर्स को एक टिशू पेपर मिला, जिस पर हाईजैक और बम की धमकी लिखी हुई थी। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और सुरक्षा मानकों के तहत विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया।   सुबह करीब 6.40 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई, जिसके बाद उसमें सवार करीब 180 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। बम निरोधक दस्ता, डॉग ...
भारत–ईयू मुक्त व्यापार समझौता: यूरोप में भारतीय उद्योग के लिए खुले पांच बड़े रास्ते
Natioanal

भारत–ईयू मुक्त व्यापार समझौता: यूरोप में भारतीय उद्योग के लिए खुले पांच बड़े रास्ते

    नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद भारतीय उद्योगों के लिए यूरोप में प्रवेश के नए अवसर खुल गए हैं। 27 यूरोपीय देशों ने भारत के लिए अपने बाजारों के दरवाजे खोले हैं। इस समझौते के तहत यूरोपीय यूनियन ने भारत को कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) को लेकर पांच अहम आश्वासन दिए हैं, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।   पहला आश्वासन: CBAM में भारत को भी मिलेगी छूट यूरोपीय संघ ने भारत को मोस्ट फेवर्ड नेशन जैसे दर्जे का भरोसा दिया है। इसके तहत यदि भविष्य में किसी अन्य देश को CBAM से जुड़ी कोई नई छूट दी जाती है, तो वही छूट भारत को भी दी जाएगी।   दूसरा आश्वासन: भारत–ईयू तकनीकी संवाद शुरू होगा CBAM से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं में पारदर्शिता लाने के लिए भारत और ईयू के बीच जल्द ही एक तकन...
SIR प्रक्रिया: नोटिस पाने वाले मतदाताओं के नाम सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हों—सुप्रीम कोर्ट
Natioanal

SIR प्रक्रिया: नोटिस पाने वाले मतदाताओं के नाम सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हों—सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत जिन मतदाताओं के नाम तार्किक विसंगतियों की सूची में शामिल किए गए हैं, उनके नाम ग्राम पंचायत भवनों, ब्लॉक कार्यालयों और तालुका स्तर के सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएं। अदालत ने कहा कि इन स्थानों पर संबंधित दस्तावेज और आपत्तियां भी जमा कराई जा सकेंगी।   यह निर्देश चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने डीएमके की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अमित आनंद तिवारी और अधिवक्ता विवेक सिंह की दलीलों पर सुनवाई के दौरान जारी किया।   डीएमके ने अदालत से आग्रह किया था कि जिन मतदाताओं के नाम तार्किक विसंगतियों की सूची में डाले गए हैं, उन्हें तमिलनाडु में चुनाव से पहले मतदाता सूची में शामिल होने का दावा पेश करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। अदालत ने म...
बारामती विमान हादसा: फायर फाइटर्स क्यों नहीं थे, केंद्र ने दिया जवाब
Natioanal

बारामती विमान हादसा: फायर फाइटर्स क्यों नहीं थे, केंद्र ने दिया जवाब

  नई दिल्ली: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना के बाद केंद्र सरकार ने बारामती एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजामों और फायर फाइटर्स की गैरमौजूदगी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि दुर्घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) कर रहे हैं। हादसाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है।   मंत्री ने हैदराबाद में विंग्स इंडिया 2026 के मौके पर कहा कि जांच प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में हवाई सुरक्षा का मामला जीरो टॉलरेंस का विषय है और जांच रिपोर्ट जल्दी तैयार कराई जाएगी।   फायर फाइटर्स की गैरमौजूदगी पर स्पष्टीकरण जब बारामती एयरपोर्ट पर विमान हादसे के समय फायर फाइटर्स क्यों मौजूद नहीं थे, यह सवाल पूछा ग...
दिल्ली में तय हुआ गरीबों का पैमाना: गाड़ी और घर होने पर राशन कार्ड रद्द होने का अलर्ट
Natioanal

दिल्ली में तय हुआ गरीबों का पैमाना: गाड़ी और घर होने पर राशन कार्ड रद्द होने का अलर्ट

    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राशन कार्डधारियों के लिए नया दिशा-निर्देश जारी किया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उन लोगों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है जिनके पास घर, जमीन और गाड़ी है। ऐसे कार्डधारियों से उनके संपत्ति और आय के बारे में जानकारी देने को कहा गया है।   सरकार ने राशन कार्ड के लिए न्यूनतम सालाना एक लाख रुपये की आय को लेकर राजस्व विभाग द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य कर दिया है। यदि कार्डधारी यह प्रमाण पत्र जमा नहीं कराते हैं या नोटिस का जवाब नहीं देते हैं, तो उनका राशन कार्ड अगले महीने से रद्द कर दिया जाएगा।   बीते दिनों दिल्ली में चलाए गए जांच अभियान में आठ लाख से अधिक लोग अपात्र पाए गए थे। हालांकि, दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स संघ ने इस कदम पर सवाल उठाए हैं। संघ का कहना है कि बहुत से लोग बाहर से दिल्ली में रहते हैं और उनके गाँव में थोड़ी-बह...
डोभाल ने डिप्टी एनएसए को क्यों भेजा तेहरान?   ईरान में अस्थिरता से भारत की वे चिंताएं, जो टल नहीं रहीं
Natioanal

डोभाल ने डिप्टी एनएसए को क्यों भेजा तेहरान? ईरान में अस्थिरता से भारत की वे चिंताएं, जो टल नहीं रहीं

  ईरान में बनते-बिगड़ते सुरक्षा हालात ने भारत की रणनीतिक चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अपने डिप्टी पवन कपूर को विशेष मिशन पर तेहरान भेजा। वहां उन्होंने ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लाजिरानी समेत वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की। यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है और ईरान को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार तेज होता जा रहा है।   क्यों अहम है ईरान भारत के लिए?   भारत और ईरान वैचारिक रूप से भले ही एक-दूसरे के नजदीक न हों, लेकिन रणनीतिक और कूटनीतिक मजबूरियों ने दोनों देशों को जोड़ रखा है। भारत के लिए ईरान सिर्फ एक पड़ोसी देश नहीं, बल्कि अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंच का सबसे अहम द्वार है। पाकिस्तान के कारण भारत का सीधा रास्ता बाधित रहता है, ऐसे में ईरान ही वह मार्ग ह...
‘मुझे किसी पागल की गोली से मरना है तो मुस्कुराते हुए मरना चाहिए’   क्या महात्मा गांधी को अपनी मृत्यु का आभास पहले ही हो गया था?
Natioanal

‘मुझे किसी पागल की गोली से मरना है तो मुस्कुराते हुए मरना चाहिए’ क्या महात्मा गांधी को अपनी मृत्यु का आभास पहले ही हो गया था?

  अहिंसा के पुजारी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि हर वर्ष 30 जनवरी को मनाई जाती है। 30 जनवरी 1948 को एक प्रार्थना सभा के दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। लेकिन इतिहास के पन्नों में दर्ज कुछ घटनाएं और उनके अंतिम दिनों के वक्तव्य यह संकेत देते हैं कि गांधीजी को अपनी मृत्यु का पूर्वाभास हो चुका था।   स्वतंत्रता के बाद फैली हिंसा से बेहद व्यथित थे गांधीजी   भारत की आज़ादी के बाद हुए देश-विभाजन और उससे उपजी सांप्रदायिक हिंसा ने गांधीजी को भीतर तक झकझोर दिया था। हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदायों के बीच फैली नफरत और लाखों लोगों के विस्थापन से वे अत्यंत दुखी थे। इतिहासकारों के अनुसार, गांधीजी चाहते थे कि आज़ादी के साथ भारत सद्भाव, सहअस्तित्व और मानवता की मिसाल बने, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट थी।   शांति के लिए आमरण अनशन और नोआखली यात्रा   सांप्रदा...
आवारा कुत्तों की नसबंदी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा— रोज 100 कुत्तों की नसबंदी भूसे के ढेर में सूई खोजने जैसी
Natioanal

आवारा कुत्तों की नसबंदी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा— रोज 100 कुत्तों की नसबंदी भूसे के ढेर में सूई खोजने जैसी

    देश में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि रोज केवल 100 आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा रही है, तो यह प्रयास “भूसे के ढेर में सूई खोजने जैसा” है और इससे समस्या का समाधान संभव नहीं है।   राज्यों के रवैये पर नाराजगी   न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और पी. बी. पारदीवाला की पीठ ने आवारा कुत्तों के पुनर्वास और नसबंदी से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु द्वारा अदालत के पूर्व निर्देशों के पालन पर गहरी नाराजगी जताई। कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को दिए गए अपने आदेश में संशोधन की मांग वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।   ‘समस्या नहीं सुलझी तो हालात और बिगड़ेंगे’   सुनवाई के दौरान अदालत ने चेतावनी दी कि यदि आवारा कुत्तों ...
आज का मौसम: बर्फबारी और बारिश बढ़ाएंगी ठंड, 9 राज्यों में शीतलहर तो 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Natioanal

आज का मौसम: बर्फबारी और बारिश बढ़ाएंगी ठंड, 9 राज्यों में शीतलहर तो 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    देश के कई हिस्सों में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 के लिए 9 राज्यों में शीतलहर और 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।   उत्तर भारत में शीतलहर का कहर   IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। इन राज्यों के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और सड़क व रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत के करीब 19 शहरों में शीतलहर का तीव्...