लद्दाख में खून जैसा लाल आसमान: खूबसूरती नहीं, चेतावनी है खतरे की
नई दिल्ली: लद्दाख के हानले क्षेत्र में 19 और 20 जनवरी की रातें इस बार सामान्य नहीं रहीं। आसमान में लाल रंग की भव्य लेकिन खतरनाक चमक दिखाई दी, जिसने वहां के निवासियों और वैज्ञानिकों दोनों को हैरान कर दिया। यह लालिमा सूर्य से निकले एक शक्तिशाली एक्स-क्लास सौर ज्वाला और उसके परिणामस्वरूप आए सौर विकिरण तूफान का नतीजा थी।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह पिछले 20 सालों में सबसे तीव्र सौर विकिरण तूफान था। इस तूफान ने पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे संचार प्रणाली, बिजली ग्रिड, GPS और उपग्रहों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया। भारत के आदित्य-एल1 मिशन जैसे उपग्रह वैज्ञानिकों को इन घटनाओं की भविष्यवाणी करने में मदद कर रहे हैं, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके।
लद्दाख में यह लाल रोशनी सामान्य ऑरोरा (उत्तरी ध्रुवीय ज्योति) जैसी दिखाई दी। सोशल मीडिया पर इन अद्भुत नजारों की तस्वीर...










