राहुल गांधी के डोकलाम बयान पर लोकसभा में हंगामा, अमित शाह-राजनाथ सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति
नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के डोकलाम और चीन से संबंधित बयान ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया। राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की एक अप्रकाशित किताब से दावा किया कि डोकलाम में चीनी सेना के टैंक भारतीय सीमा तक पहुंच गए थे।
राजनाथ सिंह और अमित शाह का पलटवाररक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जिस पुस्तक का हवाला दिया जा रहा है, वह प्रकाशित ही नहीं हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि राहुल गांधी जो संदर्भ दे रहे हैं, वह राष्ट्रपति के अभिभाषण में नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन में बिना प्रकाशित या सत्यापित स्रोत का हवाला देना उचित नहीं है।
लोकसभा स्पीकर और किरेन रिजिजू का रुखलोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन को याद दिलाया कि अप्रकाशित कि...










