फैशन की दुनिया में छाया ‘जलपरी लुक’, जानिए क्यों है खास और कैसे करें अपनाना
नई दिल्ली: फैशन की दुनिया में नए-नए ट्रेंड तेजी से उभरते हैं और इसी बीच ‘जलपरी’ या मरमेड लुक ने सभी का ध्यान खींचा है। यह स्टाइल अब सिर्फ गाउन या स्कर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि लहंगे, स्कर्ट सेट्स और एक्सेसरीज तक फैल चुका है। हाल ही में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अनन्या पांडे, मानुषी छिल्लर, नुसरत भरुचा और कृति सेनन ने इस लुक को अपनाया, जिससे यह ट्रेंड और भी पॉपुलर हो गया।
स्टाइल और एलिगेंस का खूबसूरत संगमडिज़ाइनर अनुभा सिंह के अनुसार, “जलपरी स्टाइल लहंगे कमर से फिट होकर घुटनों तक फ्लेयर बनाते हैं, जिससे कर्व्स खूबसूरती से उभरते हैं। समुद्र की लहरों से प्रेरित सेक्विन और मेटैलिक लहंगे इस लुक के साथ परफेक्ट लगते हैं। कॉर्सेट या ट्यूब ब्लाउज के साथ इसे पहनना और भी स्टाइलिश दिखता है।”
डिज़ाइनर तुषा कपूर का कहना है, “युवाओं में क्रेज केवल बॉडी-हगिंग मरमेड लुक का है, जिसमें चमकदा...










