भारत में पतियों को किन नामों से बुलाती हैं पत्नियां? जानें विभिन्न राज्यों की अनोखी परंपराएं
भारत विविधताओं का देश है— यहां न सिर्फ संस्कृति, भाषा और परंपराएं बदलती हैं, बल्कि रिश्तों को निभाने और संबोधित करने के तौर-तरीके भी अलग-अलग होते हैं। पति को बुलाने के नाम भी हर राज्य में बदल जाते हैं। कहीं उन्हें "जी", “स्वामी” या “पति देव” कहा जाता है, तो कहीं प्यार और अपनापन जताने के लिए बिल्कुल अलग नामों से पुकारा जाता है।
यह जानकर कई महिलाएं कहेंगी— “अरे, ये तो हम भी कहते हैं!”
उत्तर भारत: सम्मान और मर्यादा का अंदाज़
उत्तर भारत के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं द्वारा पति का नाम लेना अशिष्ट माना जाता है। इसलिए वे “सुनिए”, “जी”, या “आप” कहकर संबोधित करती हैं। शहरी इलाकों में अक्सर “स्वामी”, “पति”, या नाम के साथ “जी” लगाने की परंपरा है। यह तरीके सम्मान और वैवाहिक मर्यादा का प्रतीक माने जाते हैं।
पंजाब: प्यार और चुलबुलेपन की छौंक
पंजाब में पति को “सोणेया”, “जी”, या नाम के साथ ...










