सर्दियों में कौन सा तेल लगाएं? नारियल, तिल या सरसों—आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सही तरीका
नई दिल्ली: सर्दियों में त्वचा का रूखापन, लालिमा और जलन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ज्यादातर लोग इन समस्याओं से राहत पाने के लिए क्रीम या लोशन पर निर्भर रहते हैं, लेकिन कई बार ये उत्पाद लंबे समय तक त्वचा को आराम नहीं दे पाते। ऐसे में शरीर पर तेल लगाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है—बस शर्त यह है कि कौन-सा तेल आपकी त्वचा के लिए सही है, यह आप ठीक से जानें।
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. नितिका कोहली ने अपनी हालिया इंस्टाग्राम वीडियो में बताया है कि त्वचा के प्रकार और समस्या को समझकर ही तेल चुनना चाहिए। गलत तेल लगाने से लाभ की जगह नुकसान भी हो सकता है।
क्या हर तेल आपकी स्किन के लिए सही?
हम घर में अलग-अलग तेल खाना बनाने के लिए इस लिए इस्तेमाल करते हैं क्योंकि हर तेल का स्वाद, गुण और उपयोग अलग होता है। बिल्कुल यही बात त्वचा पर लगाए जाने वाले तेलों पर भी लागू होती है।किसी भी तेल को यूं ही शरीर ...










