Wednesday, April 8

Life Style

कामयाब बेटी की शादी क्यों बन जाती है माता-पिता के लिए मुश्किल?
Life Style

कामयाब बेटी की शादी क्यों बन जाती है माता-पिता के लिए मुश्किल?

नई दिल्ली: बेटी की शादी समय पर न हो तो माता-पिता के लिए चिंता और तनाव बढ़ जाता है। खासकर बड़ी उम्र की कामयाब लड़कियों के लिए सही जीवनसाथी मिलना कठिन हो जाता है। लेट मैरिज का रुझान शादी की उम्र समय के साथ बढ़ती जा रही है। पढ़ाई और करियर में स्थिरता पाने के बाद ही लड़के और लड़कियां शादी करना चाहते हैं। लड़कों के लिए लेट मैरिज में उतनी समस्या नहीं आती, लेकिन लड़कियों के मामले में बड़ी उम्र में अच्छे रिश्ते मिलना मुश्किल हो जाता है। रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. माधवी सेठ बताती हैं कि पहले महिलाओं की पढ़ाई और करियर को उतना महत्व नहीं दिया जाता था। थोड़ी बहुत पढ़ाई के बाद उनकी शादी कर दी जाती थी और शादी के बाद वे घर और परिवार की जिम्मेदारी संभालती थीं। आज माता-पिता अपनी बेटियों को भी पढ़ाते हैं और करियर बनाने का मौका देते हैं। इस प्रक्रिया में अक्सर लड़की की उम्र 30 पार कर जाती है। 30 की उम्र के बाद...
प्रेग्नेंसी की योजना बना रहे हैं? जानें ‘बीज संस्कार’ और इसके फायदे
Life Style

प्रेग्नेंसी की योजना बना रहे हैं? जानें ‘बीज संस्कार’ और इसके फायदे

नई दिल्ली: अगर आप प्रेग्नेंसी की योजना बना रहे हैं, तो ‘बीज संस्कार’ के बारे में जानना आपके लिए उपयोगी हो सकता है। यह प्राचीन भारतीय सिद्धांत न केवल शरीर को, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी गर्भधारण के लिए तैयार करने पर केंद्रित है। फर्टिलिटी और पेरेंटल कोच, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. गुरप्रीत कौर सान्याल के अनुसार, बीज संस्कार गर्भधारण की तैयारी को शुरुआती स्तर से देखता है। उनका कहना है कि गर्भ ठहरना सिर्फ फर्टिलाइजेशन के समय नहीं होता, बल्कि शरीर और मन की तैयारी हफ्तों और महीनों पहले से शुरू हो जाती है। बीज संस्कार क्या है? सरल शब्दों में बीज संस्कार का मतलब है गर्भधारण से पहले प्रजनन से जुड़े ‘बीज’ को तैयार करना। आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार इसमें अंडाणु, शुक्राणु, गर्भाशय और माता-पिता की मानसिक स्थिति शामिल होती है। इसका उद्देश्य है कि कॉन्सेप्शन से पहले शरीर और मन दोनों स्वस्थ हों...
77 साल की हेमा मालिनी ने पहना पुराना सूट, सादगी से दी बाकी हीरोइनों को मात
Life Style

77 साल की हेमा मालिनी ने पहना पुराना सूट, सादगी से दी बाकी हीरोइनों को मात

मुंबई: बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने फिर एक बार सादगी का उदाहरण पेश किया। 77 साल की हेमा मालिनी बीएमसी चुनाव में वोट डालने मुंबई पहुंचीं और उन्होंने वही पीला सूट पहना जो वे पिछले साल एयरपोर्ट पर पहन चुकी थीं। इसके बावजूद उनका अंदाज और खूबसूरती कम नहीं हुई और उन्होंने आज की जमानत की हीरोइनों को सादगी का सबक सिखाया। हेमा मालिनी हमेशा ही सरल और देसी लुक में दिखाई देती हैं। इस बार भी उन्होंने चमक-धमक वाले फैशन की बजाय पुराने सूट को चुना और फिर भी सबसे अलग और आकर्षक नजर आईं। उनके सूट का पीला रंग उनकी त्वचा के रंग को हाइलाइट कर रहा था, जबकि सिल्क फैब्रिक की शाइन ने लुक को क्लासी बनाया। कुर्ते पर राउंड नेकलाइन और लंबी स्लीव्स थीं, साथ ही विभिन्न रंगों की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ने लुक को और निखारा। उन्होंने प्लेन पीले प्लाजो के साथ सूट को पूरा किया। हल्की डायमंड जूलरी, सोने के कंगन और छोटे ...
पीरियड्स से 7 दिन पहले रोज़ाना 2 खजूर खाने से मिले चौंकाने वाले फायदे, डॉक्टर ने बताया विज्ञान
Life Style

पीरियड्स से 7 दिन पहले रोज़ाना 2 खजूर खाने से मिले चौंकाने वाले फायदे, डॉक्टर ने बताया विज्ञान

महिलाओं के स्वास्थ्य पर माहवारी का असर गहरा होता है और इस दौरान मिनरल्स की कमी से तकलीफ बढ़ सकती है। लेकिन अगर पीरियड्स से 7 दिन पहले रोज़ाना 2 खजूर खाए जाएँ, तो इसके आश्चर्यजनक फायदे मिल सकते हैं। यह दावा लाइफस्टाइल और प्रिवेंटिव मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर जुबैर अहमद ने किया है। डॉक्टर जुबैर के अनुसार, यह कोई जादू या डिटॉक्स मिथ नहीं है, बल्कि शरीर को सही मिनरल्स और पोषण देने की सरल विज्ञानसिद्ध विधि है। खजूर में मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और विटामिन बी6 पीरियड्स से पहले महिलाओं को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। मुख्य फायदे: पीरियड क्रैम्प और स्पाज्म में कमी: यूटेराइन मसल्स आराम महसूस करती हैं। कमजोरी और थकान में सुधार: खजूर का नेचुरल ग्लूकोज और आयरन शरीर में ऊर्जा बढ़ाते हैं। मूड और चिड़चिड़ापन में सुधार: विटामिन बी6 से सेरोटोनिन का उत्पादन बढ़ता है। पाचन और कब्ज में ...
आमिर खान–गौरी स्प्रैट की स्टाइल ने जीता फैंस का दिल, रेड कार्पेट पर बिखरी सादगी और क्लास
Life Style

आमिर खान–गौरी स्प्रैट की स्टाइल ने जीता फैंस का दिल, रेड कार्पेट पर बिखरी सादगी और क्लास

मुंबई। बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में आमिर अपने प्रोडक्शन हाउस की नई फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के इवेंट में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ पहुंचे। इस दौरान फैंस और मीडिया की नजरें गौरी पर टिकी रहीं, जिन्होंने अपने सादे और क्लासी लुक से सभी का ध्यान खींचा। सादगी में दिखा स्टाइल 56 वर्षीय गौरी स्प्रैट ने ग्रे कलर का बॉडी फिटेड राउंड नेक टॉप ब्लैक फ्लेयर्ड ट्राउजर के साथ पेयर किया। ब्राउन बेल्ट, ब्लैक शोल्डर बैग और गोल्डन हूप्स तथा कंगन ने उनके लुक को परफेक्ट बनाया। उन्होंने हील्स की जगह सिंपल सैंडल पहनकर अपने स्टाइल में ग्रेस बनाए रखी। वहीं आमिर खान ब्लैक राउंड नेक टी-शर्ट, ब्लू डेनिम और वेस्ट कोट के कॉम्बिनेशन में नजर आए। फैंस की प्रतिक्रिया फिल्म इवेंट में आमिर और गौरी का सहज अंदाज सबको पसंद आया। क...
सिर्फ अंडे का सफेद-पीला हिस्सा ही नहीं, यह हिस्सा भी है हड्डियों के लिए ताकतवर, जानिए सही तरीका
Life Style

सिर्फ अंडे का सफेद-पीला हिस्सा ही नहीं, यह हिस्सा भी है हड्डियों के लिए ताकतवर, जानिए सही तरीका

नई दिल्ली। अंडे के स्वास्थ्य लाभ तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे का छिलका भी बेहद पौष्टिक होता है और इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद है। अंडे के छिलके में है कैल्शियम कार्बोनेट अंडे के छिलके में लगभग 95% कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है, जो स्टोर से खरीदे गए सप्लीमेंट की तरह शरीर में अवशोषित होता है। अंडे के एक ही छिलके में 1,500 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम हो सकता है, जो अधिकांश वयस्कों की दैनिक जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, सोडियम, मैंगनीज, आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं। कैल्शियम के फायदे कैल्शियम मानव शरीर के लगभग 98% स्केलेटल सिस्टम का निर्माण करता है। यह हड्डियों और जोड़ों को कमजोर होने से बचाता है, दांतों को मजबूत बनाता है, मांसपेशियों और नर्व सिस्टम के सही कामकाज में मदद करता है, ब्लड ...
जन्म के तुरंत बाद मां ने शिशु को गोद में लेने से किया इनकार, डॉक्टर ने बताई वजह, जानकर हर कोई रह गया सन्न
Life Style

जन्म के तुरंत बाद मां ने शिशु को गोद में लेने से किया इनकार, डॉक्टर ने बताई वजह, जानकर हर कोई रह गया सन्न

नई दिल्ली। किसी भी महिला के लिए मां बनना जीवन का सबसे खुशहाल पल होता है। लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां भी सामने आती हैं, जब महिला बच्चे को जन्म देने के बाद उसे गोद में लेने या देखने से भी इनकार कर देती है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसे गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. नाज फातिमा ने साझा किया। डिलीवरी के बाद जब नवजात शिशु को महिला की गोद में देने की कोशिश की गई, तो महिला ने झट से कहा, “यह नहीं चाहिए, इसे ले जाओ।” यह देखकर वहां मौजूद चिकित्सक और स्टाफ भी हैरान रह गए। डॉक्टर ने बताई वजह डॉ. नाज फातिमा के अनुसार, इस तरह की प्रतिक्रिया पोस्टपार्टम डिप्रेशन के कारण हो सकती है। विशेष रूप से तब जब प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को पति का सहयोग या सही देखभाल न मिली हो। डिलीवरी के समय पति का साथ बेहद जरूरी होता है, क्योंकि महिला को इस दौरान सबसे अधिक भावनात्मक सहारे की जरूरत होती है। अंततः मां ने गोद ...
कपड़ों में छोटे-छोटे छेद? चूहा नहीं, सिल्वर फिश कीट मचा रहा आतंक, घर पर अपनाएं ये आसान उपाय
Life Style

कपड़ों में छोटे-छोटे छेद? चूहा नहीं, सिल्वर फिश कीट मचा रहा आतंक, घर पर अपनाएं ये आसान उपाय

नई दिल्ली। क्या आपकी अलमारी में रखे कपड़ों या दस्तावेजों में अचानक छोटे-छोटे छेद दिखने लगे हैं? यदि हां, तो इसकी वजह सिल्वर फिश नामक कीट हो सकते हैं, जो अंधेरे में छिपकर कपड़े, कागज और स्टार्च युक्त चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। खास बात यह है कि इनकीटों से छुटकारा पाने के लिए महंगे पेस्ट कंट्रोल की जरूरत नहीं है। कुछ सरल घरेलू उपायों अपनाकर इन्हें हमेशा के लिए दूर भगाया जा सकता है। दालचीनी का प्रयोग: सिल्वर फिश तेज़ और तीखी खुशबू से परेशान होते हैं। दालचीनी की स्टिक्स या पाउडर को छोटे कपड़ों में बांधकर पोटली बनाएं और अलमारी के कोनों, दराज और जूतों के रैक में रखें। खीरे का छिलका: खीरे के मोटे छिलके भी प्राकृतिक रिपेलेंट का काम करते हैं। इन्हें उन जगहों पर रखें जहां कीटों का खतरा हो। ध्यान रखें, छिलके सड़ने से पहले बदलें। बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा को थोड़े शहद या चीनी के साथ मि...
लंग, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और लिवर कैंसर का खतरा कम करने के लिए रोज अपनाएं ये आदतें, सर्जिकल ऑनकोलॉजिस्ट ने दी सलाह
Life Style

लंग, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और लिवर कैंसर का खतरा कम करने के लिए रोज अपनाएं ये आदतें, सर्जिकल ऑनकोलॉजिस्ट ने दी सलाह

गुरुग्राम। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सर्जिकल ऑनकोलॉजिस्ट डॉक्टर पुष्पिंदर गुलिया ने रोजमर्रा की कुछ आदतें अपनाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सिर्फ एक दिन कोई उपाय करने से कैंसर से बचा नहीं जा सकता, बल्कि यह सतत हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से ही संभव है। डॉ. गुलिया के अनुसार, कैंसर का जोखिम आंशिक रूप से जेनेटिक्स पर निर्भर करता है, लेकिन रोज की आदतें इसे कम या बढ़ा सकती हैं। इसीलिए अपनी जीवनशैली में बदलाव अभी से करना जरूरी है। पोषण युक्त डाइट अपनाएं: हर दिन ताजे फल और सब्जियां खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। साबुत अनाज और फाइबर युक्त चीजें पाचन को सुधारने के साथ कोलन कैंसर के खतरे को कम करती हैं। प्रोसेस्ड मीट, अधिक रेड मीट और ज्यादा मीठा खाने से बचें। वजन पर रखें नियंत्रण: नियमित रूप से वजन तोलें और जरूरत से ज्यादा वजन ...
54 वर्षीय राजकुमारी दीया कुमारी ने दिखाई सादगी, साड़ी में झुका सिर और बिखेरा भारतीय नारी का नूर
Life Style

54 वर्षीय राजकुमारी दीया कुमारी ने दिखाई सादगी, साड़ी में झुका सिर और बिखेरा भारतीय नारी का नूर

जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री राजकुमारी दीया कुमारी हमेशा अपनी सादगी और संस्कारी छवि के लिए चर्चित रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें 54 वर्षीय दीया कुमारी जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के समक्ष सिर झुकाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनका साड़ी लुक और सादगी लोगों का ध्यान खींच रही है। राजकुमारी दीया कुमारी, जो जयपुर रॉयल फैमिली से संबंध रखती हैं, हमेशा अपने सहज और सरल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। भले ही वे राजघराने की हों, लेकिन वे घमंड और दिखावे की बजाय सादगी को महत्व देती हैं। 54 वर्ष की उम्र में भी उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास सबपर भारी पड़ता है। ताजा तस्वीरों में दीया कुमारी कथा के दौरान साड़ी में सिर झुकाती दिख रही हैं। इसके अलावा मकर संक्रांति के अवसर पर वे पतंग उड़ाती भी नजर आईं। उनकी साड़ी सादगी और क्लासी लुक का शानदार उदाहरण रह...