Friday, March 13

Life Style

कान की सफाई: तीली या तेल मत डालें, ENT डॉक्टर ने बताए 3 सुरक्षित तरीके
Life Style

कान की सफाई: तीली या तेल मत डालें, ENT डॉक्टर ने बताए 3 सुरक्षित तरीके

कान में जमा मैल यानी ईयरवैक्स एक प्राकृतिक और सेल्फ-क्लीनिंग पदार्थ है, जो कान को धूल और बैक्टीरिया से बचाता है। हालांकि, कभी-कभी यह अधिक जमा हो जाता है और दर्द, भारीपन या सुनने में समस्या पैदा कर सकता है। बहुत से लोग कान साफ करने के लिए ईयरबड, नुकीली चीजें, माचिस की तीली या गर्म तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ENT डॉक्टर डिव्या बदानीदियुर का कहना है कि ये तरीके खतरनाक हैं और कान की नली या ईयरड्रम को नुकसान पहुँचा सकते हैं। कान में वैक्स जमा होने के लक्षण: कान में भारीपन या दर्द सुनने में कमी या आवाज़ का गूंजना कान में घंटियां बजना या चक्कर आना घर पर कान साफ करने के सुरक्षित तरीके: सिर्फ बाहरी हिस्से को साफ करें: गीले कपड़े से कान के बाहरी हिस्से को हल्के हाथों से पोंछें। ईयरबड का सीमित इस्तेमाल: अगर ईयरबड इस्तेमाल करना ही हो तो इसे केवल कान के बाहर तक ही रखें, ...
केमिकल रगड़ना तुरंत बंद करें! किचन में ही बन जाएंगे 3 आयुर्वेदिक फेसवॉश, चेहरे को दे नई चमक
Life Style

केमिकल रगड़ना तुरंत बंद करें! किचन में ही बन जाएंगे 3 आयुर्वेदिक फेसवॉश, चेहरे को दे नई चमक

आजकल चेहरे की देखभाल के लिए लोग महंगे फेसवॉश और साबुन का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, अधिकतर साबुन और कमर्शियल फेसवॉश में केमिकल्स की अधिकता होती है, जो त्वचा को नुकसान पहुँचा सकते हैं। लगातार साबुन या रासायनिक फेसवॉश इस्तेमाल करने से त्वचा में रूखापन, नमी की कमी, खुजली, पीएच बैलेंस बिगड़ना, एलर्जी और मुंहासों जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आप किचन में मौजूद साधारण सामग्री से ही अपने लिए प्राकृतिक और आयुर्वेदिक फेसवॉश बना सकते हैं। ये न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित हैं बल्कि इसे नेचुरल ग्लो भी देंगे। मूंग दाल फेसवॉश चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए मूंग दाल बेहद फायदेमंद है। इसे मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें। नहाते समय इस पाउडर को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें, कुछ देर रहने दें और फिर सामान्य पानी से धो लें। आपकी त्वचा साफ, मुलायम और प्राकृतिक रूप से चमक...
20 मिनट में सूखेंगे गीले जूते, सर्दी और कोहरे में नहीं होगी कोई टेंशन
Life Style

20 मिनट में सूखेंगे गीले जूते, सर्दी और कोहरे में नहीं होगी कोई टेंशन

नई दिल्ली। सर्दियों में धूप न निकलने के कारण जूते कई दिनों तक गीले रह जाते हैं और उनमें बदबू आने लगती है। ऐसे में स्कूल, ऑफिस या जिम जाने वाले लोगों के लिए परेशानी बढ़ जाती है। यूट्यूब चैनल ‘ननद भाभी’ ने ऐसे दो आसान जुगाड़ बताए हैं, जिनसे आपके जूते महज 20 मिनट से लेकर एक रात में पूरी तरह सूख जाएंगे। पानी निकालना सबसे पहला कदम जूते धोने के बाद सबसे पहले उन्हें तिरछा करके रखें या हल्का दबाकर पानी निकाल दें। जितना कम पानी रहेगा, उतनी जल्दी जूते सूखेंगे। ‘पजामा और वॉशिंग मशीन’ वाली ट्रिक इस ट्रिक में एक पुराने पजामे के प्रत्येक पैर में जूता डालकर गांठ बांध दें। फिर इसे वॉशिंग मशीन के ड्रायर में रखें और साथ में एक-दो पुराने कपड़े डालें। ड्रायर को 20 मिनट तक चलाने के बाद जूते पूरी तरह सूख चुके होंगे। यह तरीका जूतों को टकराने और मशीन को नुकसान पहुँचने से भी बचाता है। अखबार वाला तरीका अगर ड्राय...
न्यू बॉर्न बेबी को चेन वाले स्वेटर-जैकेट पहनाना हो सकता है खतरनाक
Life Style

न्यू बॉर्न बेबी को चेन वाले स्वेटर-जैकेट पहनाना हो सकता है खतरनाक

नई दिल्ली। सर्दियों के इस मौसम में पेरेंट्स अक्सर अपने नवजात बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्वेटर और जैकेट पहनाते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि चेन या जिप वाले स्वेटर और जैकेट नवजात शिशुओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं। गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रिया मील के अनुसार, ऐसे स्वेटर-बूट वाले कपड़े बच्चे की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसमें बच्चे को खरोंच लगने, रैशेज या त्वचा की चोट का खतरा रहता है। इसके अलावा, चेन वाले स्वेटर में बीच से हवा लगने की संभावना अधिक रहती है, जिससे बच्चे को ठंड भी लग सकती है। सबसे गंभीर बात यह है कि यदि चेन या जिप ऊपर तक चली जाए, तो बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और गर्दन या ठुड्डी दबने का खतरा भी रहता है। इसलिए न्यू पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि चेन या जिप वाले स्वेटर की जगह बटन वाले स्वेटर और जैकेट ही अपने नवजात बच्चों को पहनाएं। यह बच्चे क...
आंख मारने वाली वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश वरियर का देसी अवतार, सूट में दिखाया लट्टू लुक
Life Style

आंख मारने वाली वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश वरियर का देसी अवतार, सूट में दिखाया लट्टू लुक

इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से सबका ध्यान खींचने वाली प्रिया प्रकाश वरियर ने एक बार फिर अपने देसी अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। 7 साल पहले म्यूजिक वीडियो में आंख मारकर पूरे देश का दिल जीतने वाली प्रिया को आज भी लोग विंक सेंसेशन के नाम से जानते हैं। 26 साल की प्रिया कभी ग्लैमरस लुक में दिखाई देती हैं, तो कभी ट्रेडिशनल अवतार में। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में प्रिया ब्रोकेड सिल्क कुर्ते और शरारा सेट में नजर आईं, जिसमें कोरल रेड और रानी पिंक का कॉम्बिनेशन साथ में गोल्डन जरी वर्क ने फेस्टिव टच दिया। कुर्ता और शरारा की खास बातें: वी नेक और थर्ड क्वार्टर स्लीव्स के साथ स्ट्रैट फिट कुर्ता। हैवी घेर वाला शरारा जिसमें अंगूरी लाइनिंग की डिटेल। ऑर्गेंजा का हल्का और फ्लोइंग दुपट्टा, बॉर्डर पर गोटा एप्लिक। जूलरी और एक्सेसरीज: मालाबार गोल्ड एंड डायमंड ...
46 किलो से 64 किलो तक का सफर: पतली सी लड़की कैसे बनी टोंड और मजबूत बॉडी की मालकिन, जानें पूरा डाइट-प्लान
Life Style

46 किलो से 64 किलो तक का सफर: पतली सी लड़की कैसे बनी टोंड और मजबूत बॉडी की मालकिन, जानें पूरा डाइट-प्लान

इंस्टाग्राम पर फिटनेस इनफ्लुएंसर सोनिया खत्री की जर्नी उन लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाकर टोंड फिगर पाना चाहती हैं। कभी सिर्फ 46 किलो वजन वाली सोनिया ने सही न्यूट्रिशन, कैलोरी सरप्लस डाइट और रेगुलर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से अपना वजन 64 किलो तक बढ़ाया और मजबूत, टोंड बॉडी हासिल की। सोनिया का मानना है कि हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने और टोंड फिगर पाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसका मुख्य मंत्र है कैलोरी सरप्लस डाइट, जिसमें पर्याप्त प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट शामिल होते हैं। कैसे बढ़ाया वजन: सोनिया रोजाना अपनी जरूरत से 500–700 कैलोरी ज्यादा लेती थीं। प्रोटीन सोर्स में अंडा, चिकन, पनीर और दाल शामिल थे। एनर्जी के लिए चावल, आलू और ओट्स का सेवन किया जाता था। हेल्दी फैट के लिए घी, मक्खन और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया। सुबह की शुरुआत: स...
मटर के छिलके फेंकना बंद करें, बन जाएं आपके गार्डन की जान! माली ने बताए कमाल के इस्तेमाल के तरीके
Life Style

मटर के छिलके फेंकना बंद करें, बन जाएं आपके गार्डन की जान! माली ने बताए कमाल के इस्तेमाल के तरीके

अक्सर घरों में मटर छीलने के बाद उसके छिलके कूड़ेदान में फेंक दिए जाते हैं। लेकिन गार्डनिंग एक्सपर्ट आर.एन. कुश्वाह का कहना है कि मटर के छिलके पौधों के लिए सबसे अच्छी और मुफ्त की खाद हैं। इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है और पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं। लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का तरीका: 1- 1 से 2 लीटर पानी में 2–3 मुट्ठी मटर के छिलके डालें। 2- इसमें 50 ग्राम गुड़ मिलाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। 3- जब पानी का रंग बदल जाए, तो छानकर सीधे पौधों में डाल दें। 4- बचा हुआ छिलका धूप में सुखाकर बाद में इस्तेमाल किया जा सकता है। नए पौधे लगाने के लिए: नए गमले में सबसे नीचे मटर के छिलकों की मोटी परत बिछाएं और ऊपर मिट्टी डालकर पौधा लगाएं। करीब 15 दिनों में ये छिलके खुद ही खाद में बदल जाते हैं और पौधों की जड़ों को ताकत देते हैं। गर्मियों में मल्चिंग के लिए: सूखे ...
बेटी को जन्म देने पर महिला को परिवार ने सुनाईं गालियां, डॉक्टर बोलीं – आखिर लोगों में इतनी क्रूरता कहां से आती है?
Life Style

बेटी को जन्म देने पर महिला को परिवार ने सुनाईं गालियां, डॉक्टर बोलीं – आखिर लोगों में इतनी क्रूरता कहां से आती है?

समाज में आज भी लड़का और लड़की के बीच भेदभाव व्यापक रूप से मौजूद है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई बार बेटी को जन्म देने वाली महिला के साथ दुर्व्यवहार तक किया जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला को सिर्फ इसलिए अपमान और गुस्से का सामना करना पड़ा क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया। आमतौर पर जब कोई महिला मां बनती है, यह पल पूरे परिवार के लिए खुशी और उत्सव का होता है। रिश्तेदार बधाइयां देते हैं और नवजात शिशु को दुलारते हैं। लेकिन सोचिए, अगर किसी महिला के मां बनने पर उसे बधाइयों के बजाय गालियां सुननी पड़ें। यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन हकीकत में ऐसा ही हुआ। इस मामले की जानकारी प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. समरा मसूद ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो के माध्यम से साझा की। उन्होंने कहा कि बेटी पैदा होने पर किसी भी महिला को गालियां देना बिल्कुल गलत है और क...
ठिठुरती ठंड में नहीं पहनने पड़ेंगे एक के ऊपर एक कपड़े, अपनाएँ ये 5 आसान उपाय
Life Style

ठिठुरती ठंड में नहीं पहनने पड़ेंगे एक के ऊपर एक कपड़े, अपनाएँ ये 5 आसान उपाय

सर्दियों का मौसम आए तो हर कोई ठंड से परेशान हो जाता है। मोटे-मोटे कपड़े पहनकर भी कई बार राहत नहीं मिलती और घर से निकलने से पहले एक के ऊपर एक कपड़े पहनना पड़ता है। लेकिन ठंड से बचने के कुछ आसान उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप मिनटों में गर्माहट महसूस कर सकते हैं। 1. थर्मल कपड़े पहनें स्वेटर या जैकेट पहनने से पहले थर्मल पहनना जरूरी है। थर्मल इस तरह बनाए जाते हैं कि हवा अंदर न जा सके और पसीना सुखा देते हैं। अगर पूरी बाजू वाला थर्मल पहनना मुश्किल हो तो स्लीवलेस थर्मल भी ठंड से बचाव में बेहद कारगर है। 2. पैरों को रखें गर्म जींस या पतलून पहनते समय पैरों में ठंड लग सकती है। इस समस्या से बचने के लिए जींस के नीचे पजामी या ऊनी लेगिंग पहनें। इससे पैर गर्म रहते हैं और शरीर को पूरी गर्माहट मिलती है। 3. जुराब और फुटवियर ठंडे पैर पूरे शरीर को ठंडा महसूस कराते हैं। इसलिए ऊनी जुराबें पहनें। ज्यादा ठंड मे...
पेट हमेशा फूला रहता, इलाज मुश्किल… एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला SIBO बीमारी की चपेट में
Life Style

पेट हमेशा फूला रहता, इलाज मुश्किल… एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला SIBO बीमारी की चपेट में

बॉलीवुड अभिनेत्री और दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी की नातिन अलाया फर्नीचरवाला ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक निजी स्वास्थ्य अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पेट की एक गंभीर और अक्सर अनदेखी रहने वाली बीमारी SIBO (Small Intestinal Bacterial Overgrowth) है, जिसके चलते उन्हें लगातार ब्लोटिंग, पेट फूलना और ब्रेन फॉग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अलाया ने अपने अनुभव में लिखा कि यह उनकी 75 हार्ड चैलेंज की 74वीं दिन की कहानी है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस दौरान पेट फूलने की समस्या उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती रही। SIBO क्या है? Cleveland Clinic की रिपोर्ट के मुताबिक, SIBO तब होता है जब छोटी आंत में बैक्टीरिया की असामान्य वृद्धि हो जाती है। छोटी आंत में सामान्य मात्रा में बैक्टीरिया होना स्वाभाविक और स्वस्थ है, लेकिन जब खराब बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, तो ये पाचन तंत्र को...