देश की सबसे सुंदर साध्वी के रूप में पहचान बनाने वाली हर्षा रिछारिया फिर सुर्खियों में, त्रिशूल और रुद्राक्ष के साथ देसी अंदाज वायरल
प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी ‘देश की सबसे सुंदर साध्वी’ का टैग पाने वाली हर्षा इन दिनों अपने बयानों और देसी लुक को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। धर्म के मार्ग को छोड़कर फिर से इवेंट होस्टिंग की दुनिया में लौटने के संकेत देने के बाद अब उनका माघ मेले में गंगा स्नान के दौरान सामने आया साधारण लेकिन प्रभावशाली अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
हर्षा रिछारिया जब महाकुंभ में पहली बार सामने आई थीं, तो उनकी सादगी, तिलक और भगवा रंग के परिधान ने लोगों का ध्यान खींच लिया था। देखते ही देखते उन्हें ‘सबसे सुंदर साध्वी’ कहा जाने लगा। उस समय उन्होंने एंकरिंग और इवेंट होस्टिंग छोड़कर धर्म के रास्ते पर चलने की बात कही थी। हालांकि हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा कर अपनी आर्थिक परेशानियों और समाज द्वारा बिना वज...










