आज इन शेयरों से होगी कमाई: LT Foods और Kirloskar Oil में तेजी के संकेत
नई दिल्ली: बीते मंगलवार को शेयर बाजार में नरमी देखने को मिली। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी, डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर जाने और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच बीएसई और एनएसई के प्रमुख सूचकांक गिरकर बंद हुए।
सेंसेक्स 533.50 अंक यानी 0.63% गिरकर 84,679.86 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 84,620.61 अंक तक भी गिर गया।
निफ्टी 167.20 अंक यानी 0.64% लुढ़ककर 25,860.10 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के घटक शेयरों में एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा 5.03% की गिरावट रही। इसके अलावा इटर्नल, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं, टाइटन, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी का रुख देखा गया।
इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी:
निवेशकों की नजर निम्नलिखित शेय...









