रेलवे ने फिर बदला ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट फाइनल करने का समय, जानें नया नियम
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में फिर बदलाव किया है। अब ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से रवाना होने से कम से कम 10 घंटे पहले पहला चार्ट फाइनल कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को अपनी टिकट की स्थिति जानने में आसानी होगी और वेटिंग लिस्ट टिकट के चलते अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।
पहले और अब का अंतर:पहले यह चार्ट ट्रेन के खुलने से 8 घंटे पहले तैयार होता था। इससे यात्रियों को टिकट की स्थिति के बारे में अंतिम समय तक जानकारी नहीं मिल पाती थी, जिससे वे स्टेशन पहुंचकर खाली हाथ लौट जाते थे। नए नियम के अनुसार, चाहे ट्रेन किसी भी समय चले, उसका पहला रिजर्वेशन चार्ट कम से कम 10 घंटे पहले फाइनल होगा।
नए नियम के अनुसार चार्ट बनाने का समय:
सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनें: उनका पहला रिजर्वेशन चार्ट पिछली शाम 8 बजे तक तैयार होगा। पहले यह समय शाम 9 बजे ...










