इंडसइंड बैंक फिर मुश्किल में, केंद्र सरकार ने SFIO को दी जांच का आदेश
नई दिल्ली: हिंदुजा ग्रुप के निवेश वाले प्राइवेट बैंक इंडसइंड बैंक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) को बैंक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच का आदेश दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मुंबई पुलिस अपनी प्रारंभिक जांच बंद करने की योजना बना रही थी।
क्या है मामला?
सरकार ने कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 143(12) के तहत बैंक के वैधानिक ऑडिटर द्वारा दायर ADT-4 फॉर्म का हवाला दिया। इन फॉर्मों में वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2023-24 के दौरान लगभग ₹1,959.78 करोड़ की लेखांकन विसंगतियों का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट में आंतरिक नियंत्रणों में कमजोरी और सुधारात्मक कार्रवाई की आवश्यकता बताई गई थी।
बैंक की फोरेंसिक निगरानी रिपोर्टों और ऑडिट रिपोर्टों को भी ध्यान में रखा गया। SFIO इस मामले में खातों में हेराफेरी, फर्जी खाते, संप...










