Wednesday, March 18

Bihar

बिहार: किशनगंज में राजस्व कर्मचारी 2.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Bihar, State

बिहार: किशनगंज में राजस्व कर्मचारी 2.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

किशनगंज/पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत किशनगंज जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को 2 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार को किशनगंज शहर के अभिषेक होटल के पास की गई। जानकारी के अनुसार, खगड़ा वार्ड नंबर-22 के निवासी ओवैस अंसारी ने 30 नवंबर 2025 को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि राजदीप पासवान ने उनकी जमीन के परिमार्जन (म्यूटेशन) के लिए कुल 2 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सहमति के बाद उन्होंने 2 लाख 50 हजार रुपये देने पर काम करने की बात कही। पटना से आई DSP विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में ट्रैप टीम ने सत्यापन टीम के सदस्यों की मौजूदगी में राजस्व कर्मचारी को घूस की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाच...
केके पाठक बनाम नीतीश कैबिनेट: शिक्षा विभाग में सख्त फैसलों ने खोला मंत्री मोर्चा
Bihar, Politics, State

केके पाठक बनाम नीतीश कैबिनेट: शिक्षा विभाग में सख्त फैसलों ने खोला मंत्री मोर्चा

रवि सिन्हा, पटना: बिहार सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक अपनी कड़क और सख्त कार्यशैली के लिए हमेशा चर्चा में रहते थे। चाहे शिक्षा विभाग हो या मद्य निषेध विभाग, उनके फैसले और कार्यप्रणाली अक्सर संबंधित मंत्रियों के साथ तनाव का कारण बनते रहे। विशेष रूप से शिक्षा विभाग, जो सीधे जनता से जुड़ा है, वहां उनकी नीतियाँ कई बार विवाद का विषय बन गईं। मंत्रियों का विरोध और गंभीर आरोपजेडीयू के रत्नेश सदा ने केके पाठक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सामंती विचारधारा को लागू करना चाहते हैं। महादलित टोले के शिक्षकों की उपस्थिति के आधार पर वेतन कटौती की नई गाइडलाइन जारी करना रत्नेश सदा के अनुसार अनुचित था। उन्होंने स्पष्ट किया कि 90 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति न होने पर शिक्षकों का वेतन काटना गलत है और इसका विरोध किया गया। वहीं, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने भी केके पाठक की कार्यशैली पर न...
बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बने प्रेम कुमार, नीतीश ने गुलाब का गुलदस्ता देकर दी बधाई
Bihar, Politics, State

बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बने प्रेम कुमार, नीतीश ने गुलाब का गुलदस्ता देकर दी बधाई

सुनील पाण्डेय, पटना: बिहार विधानसभा के सीनियर नेता और गया सदर के विधायक प्रेम कुमार सर्वसम्मति से स्पीकर निर्वाचित हो गए हैं। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सदन में इसकी घोषणा की कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार ही एकमात्र उम्मीदवार थे। निर्वाचन के बाद परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को आसन तक पहुंचाया। बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खास तौर पर लाल फूलों का गुलदस्ता मंगाया और प्रेम कुमार के कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने खड़े होकर प्रेम कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। अनुभवी नेता प्रेम कुमार:प्रेम कुमार लगातार नौवीं बार गया सदर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। पहली बार वे 1990 में विधायक बने थे। इसके बाद 2015 से 2017 तक वे नेता विरोधी दल रहे। उन्होंने नीतीश सरकार में विभि...
मोकामा और कुचायकोट के बाहुबली विधायक शपथ ग्रहण से अनुपस्थित
Bihar, Politics, State

मोकामा और कुचायकोट के बाहुबली विधायक शपथ ग्रहण से अनुपस्थित

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को 18वीं विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दो चर्चित बाहुबली विधायक शपथ लेने से चूक गए। मोकामा के अनंत कुमार सिंह और कुचायकोट के अमरेंद्र पांडेय इस बार भी विधानसभा में अनुपस्थित रहे। जब मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह का नाम शपथ के लिए पुकारा गया, तब कोई जवाब नहीं आया। अनंत कुमार सिंह चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद हैं और अभी तक जमानत नहीं मिली है। इससे पहले भी 2015 के विधानसभा चुनाव में जेल में होने के कारण अनंत सिंह पहले सत्र में शपथ नहीं ले पाए थे। उस बार उन्हें बाद में जेल वैन में लाकर शपथ दिलाई गई थी। इस बार भी संभावना है कि वे बाद में ही शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, गोपालगंज के कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके। उनके भतीजे मुकेश पांडेय को ब्रेन...
बिहार विधानसभा में अनोखा दृश्य: लौरिया MLA विनय बिहारी ने शपथ के दौरान गाया भोजपुरी गीत
Bihar, Politics, State

बिहार विधानसभा में अनोखा दृश्य: लौरिया MLA विनय बिहारी ने शपथ के दौरान गाया भोजपुरी गीत

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में एक अनोखा और हल्का-फुल्का माहौल देखने को मिला। लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने सदस्यों के सामने शपथ ग्रहण के दौरान भोजपुरी गीत गाना शुरू कर दिया। दरअसल, पहले दिन आठ विधायक शपथ नहीं ले पाए थे। दूसरे दिन प्रोटम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने बारी-बारी से विधायकों को बुलाया। जब विनय बिहारी का नाम आया, तो उन्होंने कहा कि वे भोजपुरी में शपथ लेना चाहते हैं। स्पीकर ने अनुमति दी। शपथ ग्रहण के दौरान विनय बिहारी ने बोलते हुए कहा:"धीरन के धीर हिय, वीरन के बाणी, मुकुट हिअ भोज के, कुंवर के कहानी…"इस पर प्रोटम स्पीकर ने उन्हें स्मरण कराया कि वे असली शपथ पत्र पढ़ें। सदन में टोका-टोकी के बीच विनय बिहारी ने कहा, “हम गायक हैं और उसी से विधायक बने हैं। भोजपुरी को भाषा का दर्जा मिलना चाहिए। 32 जिलों में यह बोली जाती है।” इसके बाद उन्होंने हिंद...
खगड़िया में हर्ष फायरिंग: शादी में गुस्से में दूल्हे को गोली, 2 साल में 9वीं मौत
Bihar, State

खगड़िया में हर्ष फायरिंग: शादी में गुस्से में दूल्हे को गोली, 2 साल में 9वीं मौत

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने फिर से खौफनाक मोड़ लिया है। जिले के कुतुबपुर गांव में 30 नवंबर की रात मोहम्मद इरशाद (26) नामक दूल्हे की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक इरशाद मुंबई में दर्जी का काम करता था। शादी के दौरान हुई हत्यापरिवार के अनुसार, आरोपी मोहम्मद साकिब (24) शराब के नशे में समारोह स्थल पर बिना बुलाए आया था। इरशाद के भाइयों ने उसे शादी स्थल छोड़कर जाने के लिए कहा। इसी पर गुस्साए आरोपी ने अपनी जेब से बंदूक निकाल कर दूल्हे को गोली मार दी। गोली इरशाद की गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दुल्हन को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। आरोपी फरारमुफस्सिल थाना में तैनात एएसआई पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तला...
दिसंबर की दस्तक के साथ बिहार में कड़ाके की ठंड सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी, कई जिलों में छाया कोहरा
Bihar, State

दिसंबर की दस्तक के साथ बिहार में कड़ाके की ठंड सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी, कई जिलों में छाया कोहरा

पटना। बिहार में दिसंबर की शुरुआत ने ही ठंड का पूरा एहसास करा दिया है। राज्यभर में पारा गिरना शुरू हो गया है और सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को रजाई-कंबल का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है। दिन में धूप हल्की राहत दे रही है, लेकिन रातें तेजी से सर्द हो रही हैं। आगामी दिनों में बढ़ेगी ठंड और कोहरे की मौजूदगीपटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बिहार में सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी। कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है। वहीं, पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 30 किमी/घंटा तक रहने का अनुमान है, जो हवा में ठंडक को और बढ़ाएंगी। चक्रवात ‘दित्वा’ का असर भी आसमान पर देखा जा सकता है, जिससे कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। अगले 7 दिन—दोपहरें सुहानी, रातें सर्दपटना सहित आसपास के जिलों में दिन का तापमान 27°C से 28°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने ...
बिहार में कोहरा बढ़ते ही रेलवे का हाईटेक सुरक्षा सिस्टम सक्रिय 40% कोहरे-प्रवण स्टेशनों पर विशेष निगरानी शुरू
Bihar, State

बिहार में कोहरा बढ़ते ही रेलवे का हाईटेक सुरक्षा सिस्टम सक्रिय 40% कोहरे-प्रवण स्टेशनों पर विशेष निगरानी शुरू

पटना। सर्दी बढ़ने के साथ कोहरे का असर गहराने लगा है, ऐसे में पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक शीतकालीन सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार से लागू इस अभियान के तहत दानापुर डिवीजन के उन लगभग 40% स्टेशनों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है, जहां घने कोहरे की आशंका अधिक रहती है। जीपीएस आधारित हाईटेक सिस्टम हुआ एक्टिवईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, रेलवे ने एक उन्नत जीपीएस-आधारित शीतकालीन सुरक्षा प्रणाली सक्रिय की है। यह प्रणाली लोको पायलटों को रीयल-टाइम में आने वाले सिग्नल, गति सीमा, ट्रैक की स्थिति और संभावित खतरों की जानकारी देती है। दृश्यता बेहद कम होने की स्थिति में यह सिस्टम ट्रेन संचालन को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने में मदद करता है। लोको पायलटों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्ररेलवे ने रात की पाली में काम करने व...
महागठबंधन में आपसी टकराव से बिगड़ी बाजी, अब हार के कारण तलाशने की ‘समीक्षा प्रक्रिया’ शुरू
Bihar, Politics, State

महागठबंधन में आपसी टकराव से बिगड़ी बाजी, अब हार के कारण तलाशने की ‘समीक्षा प्रक्रिया’ शुरू

पटना, 2 दिसंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राजद और कांग्रेस अलग-अलग बैठकों में हार के कारण तलाशने में जुटे हैं। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि समीक्षा की यह कवायद महज़ औपचारिकता है, क्योंकि गठबंधन की हार की असली वजह एनडीए नहीं, बल्कि महागठबंधन के भीतर की आपसी लड़ाई, जिद और अविश्वास रहा। टिकट बंटवारे से लेकर “फ्रेंडली फाइट” तक, भीतर ही भीतर चलता रहा संघर्ष चुनाव से पहले सीटों को लेकर खींचतान इतनी बढ़ी कि 11 सीटों पर महागठबंधन के घटक दल आमने-सामने उतर आए। नतीजन मुकाबला एनडीए से कम और अपने सहयोगियों से ज्यादा रहा। राजनीतिक गलियारों में इसे “हम मीर, तो हम मीर” वाली लड़ाई बताया जा रहा है, जिसने गठबंधन की जीत की संभावनाओं को शुरू से ही कमजोर कर दिया। कांग्रेस की बैठक, दूरी बढ़ाने के संकेत दिल्ली और पटना में समीक्षा बैठकों के बाद बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजे...
बिहार: विधायकों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया की शुरुआत ख्याति सिंह ने कराई, बन गई चर्चा का विषय
Bihar, Politics, State

बिहार: विधायकों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया की शुरुआत ख्याति सिंह ने कराई, बन गई चर्चा का विषय

पटना: बिहार की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को भव्य तरीके से शुरू हुआ। इस अवसर पर सभी नए विधायकों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने विधायकों को शपथ दिलाई, जिसमें सबसे पहले सम्राट चौधरी ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद सम्राट चौधरी ने विपक्ष के कुछ नेताओं सहित तेजस्वी यादव से हाथ मिलाया। इस पूरे कार्यक्रम की शुरुआत और संचालन बिहार विधानसभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह ने की, जिससे वे इस कार्यक्रम का एक प्रमुख केंद्र बन गईं। ख्याति सिंह ने सभी विधायकों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया। कौन हैं ख्याति सिंह ख्याति सिंह बिहार न्यायिक सेवा में कार्यरत हैं और वर्तमान में बिहार विधानसभा में प्रभारी सचिव के पद पर हैं। उनका न्यायिक सफर 9 अक्टूबर 2007 से शुरू हुआ। उन्होंने बीए, एलएलबी और पीजीडीएलपीएम की शिक्षा प्राप्त की और बीपीएससी के 26वें बैच के माध्यम...