Thursday, June 11

This slideshow requires JavaScript.

दिसंबर की दस्तक के साथ बिहार में कड़ाके की ठंड सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी, कई जिलों में छाया कोहरा

पटना। बिहार में दिसंबर की शुरुआत ने ही ठंड का पूरा एहसास करा दिया है। राज्यभर में पारा गिरना शुरू हो गया है और सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को रजाई-कंबल का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है। दिन में धूप हल्की राहत दे रही है, लेकिन रातें तेजी से सर्द हो रही हैं।

This slideshow requires JavaScript.

आगामी दिनों में बढ़ेगी ठंड और कोहरे की मौजूदगी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बिहार में सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी। कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है। वहीं, पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 30 किमी/घंटा तक रहने का अनुमान है, जो हवा में ठंडक को और बढ़ाएंगी। चक्रवात ‘दित्वा’ का असर भी आसमान पर देखा जा सकता है, जिससे कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे।

अगले 7 दिन—दोपहरें सुहानी, रातें सर्द
पटना सहित आसपास के जिलों में दिन का तापमान 27°C से 28°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

  • सुबह कोहरा: अगले दो दिनों में कई स्थानों पर दृश्यता घट सकती है।
  • पश्चिमी हवाएं: सुबह-शाम ठंड बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

न्यूनतम तापमान में 2–4°C की और गिरावट की संभावना
मौसम विज्ञानी के अनुसार आने वाले 4–5 दिनों तक अधिकतम तापमान 24°C से 28°C के बीच आरामदायक रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2–4°C तक गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद रात का तापमान स्थिर हो जाएगा।

आगे कैसा रहेगा तापमान?
राज्य के दक्षिण, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों में न्यूनतम तापमान 10°C से 14°C के बीच रहेगा। दिन सुहावने रहेंगे, लेकिन सुबह और रात ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा।

कहां कैसा रहा तापमान?

  • अधिकतम: 29.4°C (फारबिसगंज)
  • न्यूनतम: 11.8°C (किशनगंज)
  • दिन का तापमान: 25.6°C से 29.4°C
  • रात का तापमान: 11.8°C से 17.7°C

पूर्णिया में कोहरे के कारण दृश्यता 500 मीटर तक सीमित रही। सीवान, गोपालगंज, बेतिया सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में भी सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा।

Leave a Reply