Wednesday, March 18

Bihar

बिहार के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है
Bihar, State

बिहार के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है

मुजफ्फरपुर, गया समेत राज्य के 12 बड़े शहरों से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा शुरू होने जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की यह बड़ी पहल दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए ‘बल्ले-बल्ले’ साबित होगी। विभाग ने मसौदा प्रस्ताव जारी करते हुए तैयारी तेज कर दी है। 12 शहरों से सीधे दिल्ली तक सफर परिवहन विभाग द्वारा प्रस्तावित योजना के तहत पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा, बक्सर, किशनगंज, नवादा, पूर्वी चंपारण, अररिया, बिहारशरीफ और मधुबनी से दिल्ली के लिए बसें चलेंगी। इन बसों में आरामदायक सीटिंग, बेहतर सुविधाएं और किफायती किराया मिलेगा। योजना लागू होने के बाद यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए केवल ट्रेन का ही विकल्प नहीं रह जाएगा। कई प्रमुख रूटों से होकर गुज़रेंगी बसें जारी मसौदा प्रस्ताव के अनुसार, बसें बिहार के आरा, छपरा, सीवान, गोपालगंज, दानापुर, पालीगंज, औरंगाबाद, बोधगया,...
पटना चिड़ियाघर की बदलेगी तस्वीर हैदराबाद से आए ‘बुद्ध बांस’ सहित 37 नई पौधों की प्रजातियों से सजेगा उद्यान
Bihar, State

पटना चिड़ियाघर की बदलेगी तस्वीर हैदराबाद से आए ‘बुद्ध बांस’ सहित 37 नई पौधों की प्रजातियों से सजेगा उद्यान

पटना: पर्यटकों के अनुभव को और समृद्ध बनाने के लिए पटना चिड़ियाघर (संजय गांधी जैविक उद्यान) इन दिनों बड़े पैमाने पर सौंदर्यीकरण और भूनिर्माण कार्य से गुजर रहा है। करीब 15,000 वर्ग फुट क्षेत्र में किए जा रहे इस कार्य के तहत चिड़ियाघर को नया, आकर्षक और हरित स्वरूप देने की तैयारी है। सबसे खास आकर्षण है हैदराबाद से लाया गया ‘बुद्ध बांस’ (Buddha Bamboo), जिसका इस्तेमाल फूलों की क्यारियों के बीच सजावटी माउंट बनाने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा, जानवरों के बाड़ों के चारों ओर लगाए जा रहे सजावटी पौधे, मुख्य सड़क के किनारे बिछी कालीन घास और नए पौधों की क्यारियाँ पर्यटकों का स्वागत नए अंदाज़ में करेंगी। प्रमुख सचिव के निर्देश पर तेजी से काम चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, यह परियोजना प्रमुख सचिव आनंद किशोर के दिशा-निर्देश पर तेज़ी से आगे बढ़ रही है।उन्होंने पूरे परिसर में हरियाली बढ़ाने, खाल...
बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए 2026 का वार्षिक छुट्टी कैलेंडर जारी, साल में कुल 75 दिन का अवकाश
Bihar, State

बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए 2026 का वार्षिक छुट्टी कैलेंडर जारी, साल में कुल 75 दिन का अवकाश

पटना: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने साल 2026 के लिए सभी सरकारी, राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उच्चतर प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत, उर्दू और मदरसा सहित) की वार्षिक अवकाश तालिका जारी कर दी है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा संजय आर.ए.ओ. की अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2026 में छात्रों को कुल 75 दिन का अवकाश मिलेगा, जिसमें 10 रविवार शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यालय संचालन इसी तालिका के अनुसार सुनिश्चित करें। अवकाश तालिका में मकर संक्रांति, होली, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ सहित सभी प्रमुख पर्वों को शामिल किया गया है। महत्वपूर्ण अवकाश (2026): मकर संक्रांति: 14 जनवरी बसंत पंचमी: 23 जनवरी गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (विद्यालय कार्यक्रम के बाद बंद) संत रविदास जयंती: 1 फरवरी महाशिवरात्रि: 15 फरवरी होली अवका...
‘महादेव आते हैं मदद के लिए’, तेज प्रताप यादव ने पोस्ट किया नया वीडियो, जताया परिवार और दुनिया के प्रति संदेश
Bihar, State

‘महादेव आते हैं मदद के लिए’, तेज प्रताप यादव ने पोस्ट किया नया वीडियो, जताया परिवार और दुनिया के प्रति संदेश

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हाल ही में पारिवारिक और राजनीतिक दोनों तरह के संकटों का सामना कर रहे हैं। राजनीतिक रूप से अब वे विधायक नहीं रहे, और परिवार से भी उनका सरकारी बंगला और अन्य सुविधाएं छिन गई हैं। बावजूद इसके, तेज प्रताप यादव अपने सोशल मीडिया वीडियो के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं। नया वीडियो:3 दिसंबर की सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से नया वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वे अपने सरकारी बंगले में धूप में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने आसमानी रंग की जींस, काले रंग की हूडी और लाल रंग की शर्ट पहनी हुई है। सूर्य की ओर आंखें बंद करके खड़े तेज प्रताप के पीछे भगवान भोलेनाथ के रूद्र रूप का गीत बज रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति उन्हें रिकॉर्ड करता दिख रहा है, जिसकी परछाई भी स्पष्ट नजर आती है। कैप्शन में क्या लिखा:वीडिय...
नई नीतीश सरकार में बिहार प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों को मंत्रियों का निजी सचिव नियुक्त
Bihar, Politics, State

नई नीतीश सरकार में बिहार प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों को मंत्रियों का निजी सचिव नियुक्त

पटना: बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार ने मंगलवार को बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के पांच अधिकारियों को मंत्रियों के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया। सरकार की ओर से संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन नियुक्तियों के तहत सभी अधिकारी विभिन्न विभागों के मंत्रियों के निजी सचिव पदों पर तैनात किए गए हैं। निजी सचिव के रूप में नियुक्त अधिकारी: रंजीत कुमार – उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निजी सचिव। सुनील कुमार तिवारी – उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के निजी सचिव। संजय कुमार – ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी के निजी सचिव। पूर्णेन्दु कुमार – आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद के निजी सचिव। गिरधारी लाल – समाज कल्याण विभाग मंत्री मदन सहनी के निजी सचिव (सरकारी)। प्रशासनिक प्रक्रिया:जीएडी के आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों की सेवाएं बिहार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को हस्तांतरित...
एक हाथ से दिया तो दूसरे हाथ से लिया: BJP के प्रेम कुमार स्पीकर, नीतीश के करीबी नरेंद्र नारायण यादव डिप्टी स्पीकर
Bihar, Politics, State

एक हाथ से दिया तो दूसरे हाथ से लिया: BJP के प्रेम कुमार स्पीकर, नीतीश के करीबी नरेंद्र नारायण यादव डिप्टी स्पीकर

पटना: बिहार विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पदों को लेकर मंडरा रहे संशय के बादल अब साफ हो गए हैं। बीजेपी के प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है, वहीं नरेंद्र नारायण यादव को डिप्टी स्पीकर पद का निर्विरोध निर्वाचन मिला है। विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर जब तक बीजेपी और जदयू में खींचतान थी, तब यह तय था कि जदयू के पास अध्यक्ष पद जाएगा तो डिप्टी स्पीकर का विकल्प बीजेपी का होगा और अगर अध्यक्ष पद बीजेपी को मिलता तो डिप्टी स्पीकर जदयू के पास होगा। इस बार जैसे ही प्रेम कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से सामने आया, वैसे ही डिप्टी स्पीकर के लिए नरेंद्र नारायण यादव का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया। इसका औपचारिक ऐलान आगामी सत्र में 4 दिसंबर को किया जाएगा। एक हाथ से दिया, दूसरे हाथ से लियाराजनीतिक समीकरणों की बात करें तो कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री न...
नीतीश कुमार पर संशय की परछाईं? ‘85+35+6 = 126’ के सियासी गणित ने बढ़ाई हलचल
Bihar, Politics, State

नीतीश कुमार पर संशय की परछाईं? ‘85+35+6 = 126’ के सियासी गणित ने बढ़ाई हलचल

बिहार की राजनीति में एक बार फिर नई हलचल मची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में हैं, एनडीए गठबंधन मजबूत दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में उनकी स्थिरता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। वजह साफ है—नीतीश कुमार का वह राजनीतिक इतिहास, जिसमें उन्होंने कई बार पाला बदला और विरोधियों को भी अपने पक्ष में खड़ा कर लिया। नीतीश की स्थिरता पर फिर संशय क्यों? नीतीश कुमार अपने राजनीतिक जीवन में भाजपा के साथ भी रहे, आरजेडी को भी अपनाया और फिर छोड़ भी दिया। कई बार उन्होंने वादे किए कि वे अब पाला नहीं बदलेंगे, पर इतिहास में कुछ बार इसका उल्टा भी हुआ। इसलिए उनकी ‘पिछली गलती न दोहराने’ वाली घोषणाओं पर भी संशय बना रहता है। नया राजनीतिक गणित: 85+35+6 = 126 राजनीतिक विश्लेषकों ने हाल के आंकड़ों के आधार पर दो नए खेमों की संभावना पर चर्चा छेड़ दी है— 85 + 35 + 6 = 126 का संभावित नय...
बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र—दिन 3 सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण, सरकार की नीतियों और योजनाओं का विस्तृत रोडमैप पेश
Bihar, State

बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र—दिन 3 सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण, सरकार की नीतियों और योजनाओं का विस्तृत रोडमैप पेश

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सेंट्रल हॉल में अभिभाषण दिया। उन्होंने नयी सरकार की प्राथमिकताओं, नीतियों और विकास योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। अभिभाषण के तुरंत बाद वित्तीय वर्ष 2025–26 का द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा, जिससे सरकार की नई योजनाओं को गति मिलेगी और लंबित कार्य पूरे किए जा सकेंगे। राज्यपाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ—सभी वर्गों के लिए काम का दावा अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने हिंदू, मुस्लिम, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलित सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएँ चलाई हैं।मुख्य बिंदु: छात्रवृत्ति योजनाएँ जारी सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 7 वर्षों से लाभकारी मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन रोजगार योजना से युवाओं को रोजगार अल्पसंख्यक कल्याण के लिए वि...
20 हत्याओं का आरोपी ‘साइको किलर’ अविनाश श्रीवास्तव गिरफ्तार! पटना पुलिस कर रही खूनी खेल का हिसाब
Bihar, State

20 हत्याओं का आरोपी ‘साइको किलर’ अविनाश श्रीवास्तव गिरफ्तार! पटना पुलिस कर रही खूनी खेल का हिसाब

पटना। राजधानी पटना पुलिस ने एक ऐसे खूंखार अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसकी आपराधिक कहानी किसी फिल्मी विलेन से कम नहीं। देखने में बिल्कुल साधारण चेहरा, लेकिन अपराध की दुनिया में उसका नाम बीस से अधिक हत्याओं से जुड़ा हुआ है। यह है—अविनाश श्रीवास्तव उर्फ ‘साइको किलर अमित’, जिसे सोमवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक, अविनाश हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था और फिर एक प्रमुख व्यवसायी की हत्या की साजिश रच रहा था। पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। चौक इलाके से दबोचा गया साइको किलर चौक थाना क्षेत्र के शिकारपुर नालापार से गिरफ्तार किए गए अविनाश के पास से पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए।पटना सिटी डीएसपी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि वह अपने गिरोह के साथ किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। उन्होंने खुद विशेष टीम का न...
बिहार: गृह विभाग BJP के पास गया, JDU ने दी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया – विजय चौधरी ने बताया वित्त और वाणिज्य हैं असली महत्वपूर्ण विभाग
Bihar, Politics, State

बिहार: गृह विभाग BJP के पास गया, JDU ने दी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया – विजय चौधरी ने बताया वित्त और वाणिज्य हैं असली महत्वपूर्ण विभाग

पटना: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव और विभागों के पुनर्गठन के बाद गृह विभाग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास चला गया। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई। JDU कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि गृह विभाग सुर्खियों में जरूर है, लेकिन बिहार में वित्त और वाणिज्य विभाग सबसे महत्वपूर्ण हैं और ये दोनों विभाग JDU के पास हैं। विजय चौधरी ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, “गृह विभाग तो छीन गया, यह सुर्खियों में है, लेकिन वित्त और वाणिज्य विभाग हमारे पास हैं। वित्त और वाणिज्य से बड़ा कोई विभाग बिहार में नहीं है। इनकी महत्ता को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, जबकि ये राज्य सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।” नई सरकार में सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी:नवगठित एनडीए सरकार में गृह विभाग अब BJP के खाते में है। बीजेपी के नेता और उप...