Wednesday, July 15

This slideshow requires JavaScript.

दतिया उपचुनाव में सियासी हलचल के बीच भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, मोहन-शिवराज-सिंधिया समेत 40 स्टार प्रचारक मैदान में

भोपाल/दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। टिकट चयन को लेकर चले हाई-वोल्टेज सियासी घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान को धार देने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुनावी रण में बड़ा दांव खेला है।

This slideshow requires JavaScript.

भाजपा ने उपचुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न मानते हुए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। स्टार प्रचारकों की टीम घर-घर जनसंपर्क, चुनावी सभाओं और रोड शो के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेगी।

स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, विष्णुदत्त शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह किसी भी स्तर पर चुनाव को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। प्रदेश नेतृत्व से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक के प्रमुख चेहरे अब चुनावी मैदान में सक्रिय रहेंगे। पार्टी का लक्ष्य व्यापक जनसंपर्क और आक्रामक प्रचार अभियान के जरिए सीट पर जीत सुनिश्चित करना है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाई-वोल्टेज घटनाक्रम के बाद भाजपा का यह रणनीतिक कदम चुनावी मुकाबले को और अधिक रोचक बना सकता है। अब सभी की निगाहें स्टार प्रचारकों की सभाओं और उनके चुनावी प्रभाव पर टिकी हैं, जिससे दतिया उपचुनाव की दिशा तय होने की उम्मीद है।

try

Leave a Reply