Wednesday, July 15

This slideshow requires JavaScript.

मेडचल–मल्काजगिरी सांसद एटेला राजेंदर ने किए आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी के दर्शन, लिया मंगल आशीर्वाद

मेडचल (तेलंगाना), 14 जुलाई। मेडचल–मल्काजगिरी के सांसद श्री एटेला राजेंदर ने मंगलवार को परम पूज्य सूरि सम्राट, राष्ट्ररत्न, अवंती तीर्थोद्धारक एवं खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी महाराज साहब तथा पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी महाराज साहब सहित ठाणा-9 के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर दर्शन-वंदन किए और उनका मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया।

This slideshow requires JavaScript.

इस अवसर पर सांसद श्री राजेंदर ने आचार्यश्री से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए समाज में शांति, सद्भाव, नैतिक मूल्यों और मानवीय सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश ग्रहण किया। गुरुदेव ने उन्हें राष्ट्र एवं समाज के कल्याण के लिए सतत कार्य करने का आशीर्वाद प्रदान किया।

दर्शन-वंदन के उपरांत श्री जैन मंदिर 72 जिनालय, मेडचल की ओर से सांसद श्री एटेला राजेंदर का पारंपरिक एवं सम्मानपूर्वक बहुमान किया गया। समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंदिर की कोर कमेटी के सदस्य श्री प्रदीप सुराणा एवं श्री सतीश जाजू, अध्यक्ष श्री नरपतचंद कानूनगो, श्री सज्जनराज नाहर, श्रीमती शान्तिबाई मामनीय, श्री प्रकाशचंद लुनिया, श्री त्रिलोक झाबक, श्री कपिल संकलेचा, श्री मोतीलाल बोथरा, श्री गौतमचंद गुगलिया, श्री सुभाष पिरोदिया, श्री विनय नाहटा, श्री राकेश झाबक, श्री मनीष बरलोटा एवं श्री आतिश श्रीश्रीमाल सहित श्रीसंघ के अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम श्रद्धा, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के सान्निध्य में धर्म, संस्कार और मानव कल्याण का संदेश ग्रहण किया।

Leave a Reply