Wednesday, July 15

This slideshow requires JavaScript.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे इंदौर जिला चिकित्सालय के 300 बिस्तरीय अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण

करीब 83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार मंजिला भवन से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति

इंदौर। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई को इंदौर जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। लगभग 83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह चार मंजिला भवन आधुन चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है और इसके शुरू होने से इंदौर सहित आसपास के जिलों के लाखों नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

This slideshow requires JavaScript.

नवीन भवन के प्रारंभ होने से जिला चिकित्सालय की उपचार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। भवन में विभिन्न चिकित्सा विभागों के लिए पर्याप्त स्थान, आधुनिक वार्ड, आवश्यक स्वास्थ्य अधोसंरचना तथा मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह नया भवन बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे मरीजों पर उपचार का दबाव कम होगा और उन्हें अधिक बेहतर चिकित्सा सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकेंगी।

लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

जिला चिकित्सालय के इस नए भवन के शुभारंभ को इंदौर की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल शहर, बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं अंचल क्षेत्रों के मरीजों को भी आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply